| मोदी का ‘पिनअप’ ट्रेंड में |
|
October 13 2014 |
|
हरियाणा के चुनाव कई मायनों में खास हैं और दूसरे चुनावों से अलग है। यहां के शहरी इलाकों की सूरतेहाल यहां के मॉल और मल्टीनेशनल कंपनियों ने बदल दी है। और इन चुनावों में यहां की शहरी जनता ने चुनाव प्रचार की तस्वीर भी बदल दी है। प्रचार के बदले तरीकों ने परंपरागत बैनर, पोस्टर, परचम की जगह रिस्ट बैंड, मोबाइल कवर, स्टीकर्स, टी शर्टस और महिलाओं के लिए पार्टी चिन्हों वाले हेयर क्लिप ने ले ली है। इनेलोद से जुड़े युवा हरे रंग के बैंड, मोबाइल कवर और चश्मे पहने नजर आ रहे हैं, तो भाजपा समर्थक महिलाएं कमलनुमा क्लिप लगाए दिख रही हैं। नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा चुनावों के अभियान में अपने कमल के चिन्ह वाले ‘पिनअप’ को खासा लोकप्रिय बना दिया था, हरियाणा के इस आसन्न विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों के उम्मीदवार, उनके समर्थक यहां तक कि निर्दलीय उम्मीदवार भी धड़ल्ले से ऐसे ‘पिनअप’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वे वोटरों को रिझा सकें। |
| Feedback |