| संसद में रहकर भी सदन नहीं आए मोदी |
|
August 16 2015 |
|
संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस का बेतरतीब हंगामा किंचित प्रधानमंत्री मोदी को रास नहीं आया, यही वजह है कि संसद भवन में मौजूद रहने के बावजूद उन्होंने कम ही सदन में आने की जहमत उठाई। मोदी नियम से संसद आते थे, और नियम से सदन के फ्लोर व पाॅलिटिकल मैनेजमेंट से जुड़ी कोर टीम से ठीक सुबह के साढ़े दस बजे उनकी मीटिंग होती थी। इस आठ सदस्यीय कोर टीम में मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुशमा स्वराज, नितिन गडकरी, वैंकेया नायडू, राजीव प्रताप रूढ़ी, मनोहर पर्रिक्कर और मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहते थे। इस कोर ग्रुप के साथ गंभीर मंत्रणा के बाद सरकार संसद में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देती थी। फिर संसद भवन स्थित अपने कमरे से ही पीएम अपना नियमित काम काज देखते थे, आगंतुकों से मिलते थे और सबसे ज्यादा दफे अपने खास वफादार अतिम शाह से राजनैतिक मंत्रणा करते थे और अपनी सरकार के काम काज के बारे में ’पब्लिक ओपिनियन’ यानी शाह का फीडबैक लिया करते थे। |
| Feedback |