ममता का लंदन दौरा |
July 27 2015 |
मां, माटी, मानुश का राग अलापने वाली ममता बनर्जी को भी विदेषी निवेष के नाम पर दल-बल के साथ विदेष घूमने का चस्का लग गया है। सिंगापुर के अपने बहुचर्चित दौरे के बाद दीदी इस 26 जुलाई से 30 जुलाई के बीच अपने दल-बल के साथ लंदन दौरे पर रवाना हो चुकी हैं। ममता ने अपनी इस ब्रिटेन यात्रा को ’मिषन लंदन’ का नाम दिया है, ममता की इस लंदन यात्रा के सूत्रधार बने हैं आईटीसी ग्रुप के वाइ सी देवेष्वर और एपीजे ग्रुप के करण पाॅल। ममता के साथ एक 50 सदस्यीय उद्योगपतियों का समूह भी उनके साथ लंदन की यात्रा पर है, इसके अलावा 11 लोगों का एक कल्चरल ग्रुप भी है। यूके इंडिया बिजनेस काऊंसिल और फिक्की की एक मीटिंग में ममता प्रिंस एंड्रयू से भी मिलने वाली हैं और उन्हें इस बात के लिए आष्वस्त करने वाली हैं कि पष्चिम बंगाल में निवेष करना व्यावसायिक रूप से कैसे फायदेमंद हो सकता है। |
Feedback |