विश्वास का भगवा रंग |
May 07 2017 |
आप के एक अहम स्तंभ कुमार विश्वास के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। अभी एक रोज पूर्व इंडिया टुडे ग्रुप को दिए गए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने खुल कर अपने मन की बातें कहीं। सूत्र बताते हैं कि कुमार ने उसी दिन आप छोड़ने का मन बना लिया था, जब पंजाब चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने एक शेर ट्वीट किया था। केजरीवाल के निजी सहायक वैभव महेश्वरी ने इसका संज्ञान लेते हुए कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक मुहिम छेड़ दी। वैभव का कहना था कि यहां लोग जीत का श्रेय लेने तो आ जाते हैं, पर हार के समय मुंह छुपा लेते हैं। वैभव के इस ट्वीट के बाद केजरीवाल की पूरी ई-आर्मी सोशल मीडिया के सहारे कुमार पर टूट पड़ी, पर कुमार को बचाने के लिए तब भी केजरीवाल आगे नहीं आए। शाजिया इल्मी की तरह कुमार विश्वास ने भी पार्टी में रह कर भाजपा में जाने की जमीन तैयार कर ली। |
Feedback |