कपिल देव भाजपा में? |
October 25 2017 |
नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस ज्यॉइन करने के बाद से ही भाजपा को पंजाब और हरियाणा में एक स्टार फेस की तलाश है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पूर्व किक्रेटर कपिल देव शीघ्र ही भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो इस बाबत कपिल की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से एक निर्णायक बातचीत हो चुकी है। वैसे भी गुरूदासपुर उप चुनाव में दिवंगत विनोद खन्ना की सीट गंवाने के बाद से भाजपा सदमे में हैं और पार्टी की उम्मीदें अब कपिल देव पर टिक आई है। कपिल देव एक नॉन जाट चेहरा है पर वे जाटों में भी उतने ही स्वीकार्य हैं। पर सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में कपिल देव की धर्मपत्नी ने एक पेंच फंसा रखा है, वह चाहती हैं कि कपिल को पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाए, उन्हें समझाने के प्रयास जारी है, जिस दिन मामला सुलटा कपिल पाजी भाजपा की ओर से सियासी बाऊंसर दागने को राजी हो जाएंगे। |
Feedback |