/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| क्या नज़रबंद हैं नेताजी? |
|
January 29 2017 |
|
मुल्क के सबसे बड़े मुलायमवादी ठाकुर अमर सिंह की यह अब तक की सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा है, वे बैचेन हैं, और चाह कर भी अपने प्रिय नेता से संपर्क नहीं साध पा रहे हैं, चूंकि इन दिनों नेताजी अपने बेटे अखिलेश के मोहपाश में जकड़े हैं, ठाकुर साहब से जुड़े सूत्रों का दावा है कि बेटे ने जैसे अपने पिता को नज़रबंद कर रखा है जिससे कि बाहरी दुनिया से उनका संपर्क विच्छेद हो जाए। कहते हैं नेताजी के पुराने फोन का नंबर भी बदल दिया गया है, मुलायमवादियों के ये भी दावे हैं कि नेताजी ने कई बार चाहा कि वे प्रेस कांफ्रेंस कर हाले दिल बयां कर दें, पर दबाव में आकर उन्हें हर बार अपनी प्रेस कांफ्रेंस कैंसिल करनी पड़ी है। रही बात शिवपाल यादव की तो बताया जाता है कि 31 तारीख तक उनका भी मुंह बंद रहेगा, चूंकि उन्हें डर है कि ज्यादा शोर-शराबा करने से कहीं अखिलेश उनका टिकट काट न दे। सो, समाजवादी कुनबे में एक पसरा हुआ असहज सन्नाटा आने वाले किसी बड़े सियासी तूफान की बारंबार चेतावनी दे रहा है। |
| Feedback |