गांधी परिवार से कैसे मिले मोदी? |
July 05 2015 |
एक, दो, तीन, चार…हर षै एक नया षिकार, आदिम काल से लेकर अब तक षिकार का यही खानाबदोष तरीका प्रचलन में है, कुछ बदला है तो बस हथियार और षिकार के तरीके, ललित मोदी के नए ट्वीट से हंगामा बरपा है कि ललित प्रियंका व राबर्ट से दो साल पहले लंदन एक रेस्तरां में मिले थे। यहां जिस टिम्मी सरना का जिक्र हो रहा है, वे डीएलएफ के मुखिया केडी सिंह की पुत्री पिया सिंह के पति हैं। टिम्मी की राॅबर्ट-प्रियंका से गहरी छनती है। जब आज से दो वर्श पूर्व टिम्मी राबर्ट-प्रियंका को डिनर के लिए एक रेस्तरां में लेकर गए तो वहां ललित मोदी पहले से मौजूद थे, टिम्मी को मोदी पहले से जानते थे। हाय-हैलो के बाद ललित ने टिम्मी से कहा कि ’क्या तुम अपने मेहमानों (प्रियंका-राॅबर्ट) से मेरा परिचय नहीं करवाओगे?’ इसके बाद टिम्मी ने औपचारिक रूप से प्रियंका-राॅबर्ट को ललित मोदी से मिलवाया। बात वहीं रह गई, ललित अपने टेबल पर डिनर के लिए चले गए और प्रियंका-राॅबर्ट-टिम्मी अपने टेबल पर मसरूफ थे। |
Feedback |