हेमंत बिस्वा की तूती

June 19 2022


भाजपा में इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की तूती बोल रही है। पिछले दिनों मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा पीएम मोदी से मिलने की आस लिए दिल्ली पधारे पर किसी कारणवश यह मुलाकात नहीं हो पाई। फिर उन्होंने सरकार के नंबर दो अमित षाह से मिलने की गुहार लगाई, पर तब शाह भी व्यस्त थे, बस फोन पर बात हो पाई। उसी दौरान सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग भी पीएम से मिलने की आस लिए दिल्ली आ गए, पर उनकी मुलाकात भी न पीएम से हो पाई और न ही गृह मंत्री से। इसके बाद इन्होंने भी अपना दर्द फोन पर गृह मंत्री के समक्ष बयां किया। इसके बाद शाह ने नार्थ ईस्ट के तमाम मुख्यमंत्रियों के लिए एक व्यवस्था बहाल की है कि हेमंत बिस्वा सरमा हर दो हफ्ते में नार्थ ईस्ट के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और उनकी मांगों और भावनाओं से दिल्ली को अवगत करा देंगे, तब से बिस्वा सरमा को नार्थ ईस्ट का ‘सुपर सीएम’ कहा जाने लगा है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!