| सिंघल पर सीबीआई जांच हो सकती है |
|
May 17 2022 |
|
पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर जब ईडी ने छापा डाला तो उसे वहां से कई अहम दस्तावेज और सुराग हासिल हुए। सिंघल के ठिकानों पर छापों के साथ ही ईडी ने कोलकाता के एक बड़े बिल्डर अभिजीत साहा के यहां भी छापा मारा, सूत्र बताते हैं कि बिल्डर के यहां से ईडी को कुछ ऐसे दस्तावेज हासिल हुए हैं जिसके तार सीधे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ रहे हैं। सो, इस मामले को और भी गंभीरता के साथ खंगाला जा रहा है। कहते हैं अभिजीत साहा ने ईडी से पूछताछ में सीएम के एक करीबी व्यवसायी का नाम उगला है। सिंघल और उसके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार ने ईडी के समक्ष कई नए रहोस्योद्घाटन किए हैं। साथ ही वह सरकारी अप्रूवर बनने के लिए अपनी सहमति जता रहा है। सूत्र यह भी खुलासा करते हैं कि पूजा सिंघल के करप्शन की जांच षीघ्र ही सीबीआई को सौंपी जा सकती है। सिंघल पर खनन घोटाले के भी कई गंभीर आरोप हैं, सीएम सोरेन की करीबी होने के नाते उनके पास तीन-चार अहम विभागों का जिम्मा था। वह राज्य की खनन सचिव भी थीं, राज्य का खनन मंत्रालय सीधे सीएम के अधीनस्थ है, इसीलिए केंद्र चाहेगा कि इस मामले में सीबीआई अपनी सघन जांच करें और अगर पूजा सिंघल सरकार की अप्रवूर बनने को तैयार हो जाती हैं तो सोरेन पर तेजी से नकेल कसी जा सकती है। |
| Feedback |