सरहदें लांघती संघ की महत्वाकांक्षाएं |
April 24 2022 |
सूत्रों के दावों पर अगर यकीन किया जाए तो शायद यह पहली बार है कि विदेश स्थित भारतीय दूतावासों में भारतीय राजनयिकों की नियुक्तियों के लिए संघ की ओर से कोई लिस्ट ऊपर भेजी गई है। वैसे तो संघ के इरादे अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में अपनी पसंद के राजनयिक भेजने का है, पर सूत्रों की मानें तो संघ नेतृत्व से कहा गया है कि वह शुरूआत छोटे राष्ट्रों से करें और वहां अपनी पसंद के राजनयिकों की लिस्ट दें। कई दूतावासों में सीधे राजनैतिक नियुक्तियां होती है, संघ को कहीं शिद्दत से इस बात का इल्म है। संघ चाहता है कि भारतीयता, राष्ट्र प्रेम जैसी भावनाओं को विदेशों में भारी संख्या में बसे अप्रवासी भारतीयों के मन में अंकुरित किया जा सके। हालांकि विदेशों में संघ की मान्यताओं के प्रचार-प्रसार के लिए पहले से संघ का एक अनुशांगिक संगठन सक्रिय है। पर अब संघ खुल कर अपनी भावनाओं का विस्तार चाहता है, सो मुमकिन है कि आने वाले दिनों में इस आशय के नए बीज पल्लवित पुष्पित हों। |
Feedback |