| राष्ट्रपति चुनाव की भगवा तैयारियां |
|
May 17 2022 |
|
राष्ट्रपति चुनाव भले जुलाई में होने वाले हों पर भाजपा ने अभी से इसके लिए कमर कस ली है। पिछले दिनों हाईकमान के कहने पर जीवीएल नरसिंहा राव आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से मिलने पहुंचे, राव से जगन के बेहद पुराने ताल्लुकात हैं, राव ने जगन को भाजपा उम्मीदवार का साथ देने के लिए मनाया। वहीं केंद्रीय रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से बात करने भुवनेश्वर पहुंचे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से बिहार भाजपा के संगठन मंत्री निरंतर संपर्क में हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वोतर के सभी मुख्यमंत्रियों के लिए अरूणाचल प्रदेश के एटानगर में एक दावत रखी थी, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के लिए उनका समर्थन मांगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी को चैन्ने भेजा गया है, जहां वह गैर द्रुमुक नेताओं से बातचीत कर रही हैं। |
| Feedback |