भाजपा सांसदों की ट्रेनिंग

August 15 2022


चूंकि शनिवार को उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी, सो चुनाव के एक दिन पहले शुक्रवार को संसद के पुस्तकालय में भाजपा सांसदों के लिए एक ट्रेनिंग सत्र आहूत था, जिसमें संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में सीनियर मंत्रियों का एक दस्ता वहां मजबूती से डटा था। जो भगवा सांसदों को बारीकी से वोटिंग की जानकारी दे रहे थे कि ’कैसे चयनित उम्मीदवार के समक्ष डॉट लगाना है, कैसे बैलेट पेपर को फोल्ड करना है और कैसे उसे बक्से में डालना है।’ भाजपा सांसद भी लोकतंत्र के अनुशासित छात्र के मानिंद अपने सीनियर के हर आदेश को शिरोधार्य कर रहे थे।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!