बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष

January 04 2022


बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है, वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा की जगह लेने के लिए कोई माकूल चेहरा उभर कर सामने नहीं आ पा रहा है। बिहार कांग्रेस के एक अहम चेहरे शकील अहमद इन दिनों अलग-अलग दरवाजों से अपने नाम की पैरवी करने में जुटे हैं। जैसे ही इस बात की खबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर को लगी उन्होंने शकील अहमद के इरादों पर यह कहते हुए पानी फेर दिए कि ’अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन में पहले ही 4 मुस्लिम सचिव अपने पदों पर काबिज हैं,’ तारिक के अलावा ये तीन नाम हैं डॉ. शकील अहमद, तौफीक आलम और जावेद। तारिक को लगता है कि बिहार में कांग्रेस को अल्पसंख्यक के बजाए ’बहुसंख्यक हिताय’ राजनीति करनी होगी, शायद इसीलिए वे बिहार में बतौर अध्यक्ष एक मजबूत चेहरा देने की मांग कर रहे हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!