फर्जीकांत बनाम नगरवधु |
April 07 2023 |
’फर्जीकांत बनाम नगरवधु वाली लड़ाई अब सड़कों पर उतर आई है, सियासत का यह उदंड चेहरा अब लोगों के बीच है। एक बड़बोले भाजपा सांसद और प्रखर तृणमूल नेत्री की आपसी तू-तू मैं अब ट्विटर और सोशल मीडिया की परिधि लांघ एक विद्रूप हकीकत बन गई है। कहने वाले अब ये कहने लगे हैं कि ’इन दोनों राजनेताओं की लड़ाई में अब देश के दो प्रमुख औद्योगिक घरानों की टंकार सुनाई देने लगी है।’ सुनने में यह भी आया है कि संकट झेल रहे इस औद्योगिक समूह के एक कर्मचारी ने एक अहम डायरी एक अखबार समूह को सौंप दिया है, जिसमें राजनेताओं और मीडिया समूहों को दिए गए लेन-देन का ब्यौरा है। इस कर्मचारी को कंपनी ने पहले ही काम से निकाल दिया था। अब यह अखबार समूह इस डायरी के हवाले से कोई रिपोर्ट छापने से पहले इसकी कानूनी वैद्यता की विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है। सबसे दिलचस्प तो यह कि उस डायरी में उसी अखबार समूह में काम करने वाली एक मूर्धन्य पत्रकार का भी जिक्र है, जिसे इस उद्योग समूह ने अपने पक्ष में ट्वीट करने के लिए कथित तौर पर पैसे दिए हैं। |
Feedback |