पीके का कांग्रेस से मोहभंग |
October 03 2021 |
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस बारे में पूरा मन बना लिया है कि वे अब कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। पर इसकी वजह यह नहीं कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं की एक बड़ी जमात यानी पी. चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह आदि उनकी कांग्रेस में एंट्री का विरोध कर रहे थे। बल्कि पीके ने यह निर्णय अपने दिल की आवाज़ पर ली है। उन्हें लगता है कि राहुल गांधी उनकी इतनी सुनते नहीं, वे वही करते हैं जो उन्हें करना होता है। पीके को लगता है कि जिस बात के उन्हें पैसे मिल रहे हैं, यह उनका बिजनेस है, फिर भी राहुल उनकी नसीहतों पर कान नहीं धर रहे हैं, तो एक बार अगर उन्होंने पार्टी ज्वॉइन कर ली तो उनकी बात नक्कारखाने में तूती बन कर रह जाएगी। |
Feedback |