नई भूमिका में प्रियंका

January 04 2022


कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी इन दिनों एक नए अवतार में सामने आई हैं, अहमद पटेल के नहीं रहने पर पार्टी नेताओं से काॅआर्डिनेशन का जिम्मा भी उन्होंने ही उठा रखा है, वे बंद दरवाजे में पार्टी के नाराज़ नेताओं से गुप्त मीटिंग करती हैं और पार्टी से उनकी नाराज़गी दूर करने का प्रयास करती हैं, जैसा कि हरीश रावत के केस में हुआ था। अब सुना जा रहा है कि प्रियंका ने वैसे नेताओं की एक ऐसी सूची तैयार की है, जिनकी पांच राज्यों के चुनावों के बाद उनके पंख कुतरे जाएंगे। ये पार्टी के हवा-हवाई नेता हैं, जिनका कोई जनाधार नहीं है पर पार्टी में इन्हें अहम जिम्मेदारियां मिली हुई है। इस कड़ी में हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल का नाम भी लिया जा रहा है। यूपी में एक नई स्क्रीनिंग कमेटी बनाने की तैयारी है, इसका ढांचा पुरानी स्क्रिीनिंग कमेटी को भंग कर तैयार किया जा सकता है। प्रियंका को लगता है कि जब तक यूपी में स्थानीय नेताओं को तरजीह नहीं दी जाएगी पार्टी वहां अपना खोया जनाधार फिर से हासिल नहीं कर पाएगी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू से भी प्रियंका खुश नहीं बताई जा रही हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!