क्षेत्रीय दलों पर भाजपा की नज़रें |
August 15 2022 |
भाजपा की नज़र उन क्षेत्रीय दलों पर मजबूती से जमी है जिनके क्षत्रपों की तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही। जैसे कर्नाटक के एक प्रमुख क्षेत्रीय दल जेडीएस प्रमुख कुमारस्वामी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं बताया जा रहा है। उन्हें अपनी इलाज के लिए बार-बार सिंगापुर जाना पड़ रहा है। डीएमके प्रमुख स्टालिन की तबियत भी नासाज़ बताई जा रही है, यह भी सुनने में आ रहा है कि डीएमके में स्टालिन के उत्तराधिकार की तलाश भी शुरू हो चुकी है। बीजद के नवीन पटनायक और शिवसेना के उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य को लेकर भी अक्सर अटकलों का बाजार गर्म रहता है। |
Feedback |