क्या पूर्व ईडी भाजपा ज्वॉइन करेंगे? |
August 28 2021 |
विपक्ष भले ही अब भी ‘पेगासस स्पाईवेयर’ को मुद्दा बना रहा हो, पर सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने साफ कर दिया है पेगासस स्पाईवेयर के उपयोग के बारे में सरकार के पास सूचना है लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने के कारण इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। इसी बात को पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम मुद्दा बना रहे हैं। वहीं जासूसी कांड की सूची में पूर्व ईडी राजेश्वर सिंह का टेलीफोन नंबर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राजेश्वर सिंह आने वाले दिनों में भाजपा ज्वॉइन करने वाले थे, सिंह ने 2जी मामले, जगन मोहन रेड्डी के आय से अधिक संपत्ति के मामले, एयर सेल मैक्सिस डील जो कार्ति और पी. चिदंबरम से जुड़े थे, इन मामलों की जांच से जुड़े रहे थे। ऐसे में उनका भाजपा ज्वॉइन करना कई दूरगामी संकेतों की ओर इशारा करता है। |
Feedback |