क्या जयराम की छुट्टी होगी?

November 01 2021


हिमाचल प्रदेश के उप चुनाव के बाद क्या प्रदेश के भगवा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी बदला जाएगा? वैसे भी भाजपा ने पिछले कुछ समय में अपने 4 राज्यों में 5 सीएम बदल दिए हैं। ठाकुर को बदले जाने के कयास इसीलिए भी जोरों पर है कि पिछले कुछ दिनों में ठाकुर को लगातार दो बार दिल्ली तलब किया गया है। ठाकुर से जहां इन दिनों प्रदेश के सेब किसान बेहद नाराज़ हैं, वहीं सेंनिटाइजर घोटाले की आंच भी कहीं न कहीं उन तक पहुंच रही है। सनद रहे कि पिछले 7-8 सालों में हिमाचल के सेबों की खरीददारी का जिम्मा अदानी की कंपनी ने उठा रखा है। एक तरह से हिमाचल के सेब पर अदानी की मोनोपॉली हो गई है। इस बार अदानी ने सेब की खरीद मूल्य काफी नीचे गिरा दिए हैं जिससे हिमाचल के सेब उत्पादक किसानों में भारी रोष है। कहीं न कहीं यह पूरा मामला भाजपा शीर्ष के संज्ञान में भी आ गया है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!