| एक बदले अवतार में प्रियंका |
|
February 19 2022 |
|
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी हाथरस जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो गई। मीडिया पीड़िता की उम्र तमाम खबरों में 21 वर्षीया दिखा रहा था, जबकि सरकारी दस्तावेजों में पीड़िता की उम्र 17 वर्ष आ रही थी। इस बात को लेकर प्रियंका गांधी मीडियावालों पर जम कर बरसीं और सवाल उठाया कि आखिरकार मीडिया इन दिनों सच्चाई दिखाने से क्यों पीछे हट जाता है, चूंकि पीड़िता की उम्र 17 साल है सो यह मामला ‘पाॅस्को एक्ट’ के तहत आता है, एक पत्रकार ने धीरे से प्रियंका से कहा-’क्या आप हमें मुकदमों में फंसाना चाहती हैं?’ यानी ‘सच लिखेंगे तो मुश्किल में फंसोंगे’। |
| Feedback |