चेहरे पे चेहरा |
October 22 2015 |
एनडीए की ओर से बिहार के हर गली-नुक्कड़ पर जो दो चेहरे सबसे ज्यादा चमक रहे है। इत्तफाक से ये दोनों ही गुजरात से ताल्लुक रखते हैं,नरेन्द्र मोदी और अमित षाह। राजधानी पटना की सड़कों पर भी इन्ही दो महानुभावों के बड़े-बड़े होर्डिग्स और कटआउटस लगे हैं, रेलवे स्टेषन, बस अड्डों पर भी ऐसे होर्डिग्स की बहार है। बिहार भाजपा के अपने नेताओं मसलन नंद किषोर यादव ,सुषील मोदी ,मंगल पांडे के इक्के दुक्के चेहरे नज़र आ भी जाते हैं पर, एनडीए के कद्दावर नेताओं मसलन रामविलास पासवान, उपेन्द्र कुषवाहा, जीतन मांझी के चेहरे तो होर्डिग्स में ढूंढे से नही मिलते है। और भाजपा वालों ने तमाम प्राइम लोकेषंस पर पहले से कब्ज़ा किया हुआ है, सो मोदी- षाह के एक होर्डिग्स को हटा कर अपना होर्डिग्स लगाने में एनडीए के कई नेतागण सक्रिय हैं इस बाबत भगवा कार्यकर्ताओं से उनकी भिडंत भी हो जा रही है। |
Feedback |