| …और अंत में |
|
May 03 2015 |
|
अमित शाह और उनकी टीम ने बिहार चुनाव को अपनी नाक का सवाल बना लिया है, लिहाजा बिहार के चुनावी घमासान में भगवा पार्टी एक आक्रामक तेवरों से लैस नजर आ सकती है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने बिहार में एक सर्वेक्षण कराया है कि नीतीश के 5 साल के राज में कितने यादवों की हत्याएं हुई हैं, जल्द ही इस आंकड़े को सार्वजनिक किया जा सकता है, राज्य के 15 फीसदी से ज्यादा यादवों को यह बताने के लिए कि नीतीश उनके असली हितैषी नहीं है, पर भाजपा यह भूल रही है कि एक वर्ष पहले तक वह भी इसी नीतीश सरकार की पार्टनर रही है। सो, ऐसे किसी पाप में भागीदारी भी बराबर की है। |
| Feedback |