चौधरी की चौधराहट |
August 31 2014 |
भले ही बिहार के उप चुनाव में कांग्रेस का महागठबंधन भाजपा पर भारी पड़ गया हो। पर चुनावी नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार और मीरा कुमार ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी की शिकायत सोनिया गांधी से की। इन दोनों नेताओं के तर्क यही थे कि अगर चौधरी अपना रवैया बदल लेते तो यह महागठबंधन दो सीटें और जीत सकता था। दरअसल नीतीश अशोक चौधरी से रश्मि वर्मा को टिकट देने को कह रहे थे, पर जब चौधरी नहीं माने तो रश्मि वर्मा भाजपा के पाले में चली गईं और नरकटियागंज से भगवा टिकट पर विजयी रहीं, वहीं मोहनिया सीट से मीरा कुमार अपने एक करीबी को टिकट दिलवाना चाहती थीं, पर उसके लिए भी चौधरी नहीं माने, और यह महागठबंधन मोहनिया सीट हार गया। |
Feedback |