Archive | Main Top Left

भाजपा नेताओं की सीडी

Posted on 29 April 2012 by admin

अभिषेक मनु सिंघवी की कथित सेक्स सीडी के बाद अब भाजपा के वकील रह चुके दो बड़े राजनेताओं की सीडी की अफवाहें भी जोरों पर है, कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सीडी भी कभी भी मार्किट में आ सकती है।

Comments Off on भाजपा नेताओं की सीडी

तेरा क्या होगा आहलूवालिया?

Posted on 29 April 2012 by admin

एस.एस.आहलूवालिया का झारखंड से राज्यसभा में पहुंचना अब भी एक टेढ़ी खीर बना हुआ है। अरुण जेतली, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह समेत पार्टी नेताओं का एक बड़ा वर्ग अब भी उनकी उम्मीदवारी के हक में नहीं है। वहीं सुषमा स्वराज और अडवानी मजबूती से आहलूवालिया के पक्ष में खड़े दिखाई देते हैं। पर न तो अडवानी और न ही सुषमा का झारखंड की राजनीति से कोई लेना देना है, और जिनका है वह हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अरुण जेतली इस बात को लेकर काफी आश्वस्त लगते हैं कि राज्यसभा में उप नेता पद की कुर्सी जो कभी आहलूवालिया के पास हुआ करती थी अब प्रकाश जावडेक़र उसकी शोभा बढ़ाएंगे। जाने रविशंकर प्रसाद के प्रति क्यों नहीं नरम होते जेतली।

Comments Off on तेरा क्या होगा आहलूवालिया?

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी

Posted on 22 April 2012 by admin

एआईसीसी यानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में व्यापक फेरबदल की तैयारी है। इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जांच के लिए गठित एंटनी कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। प्रदेश प्रभारियों पर इसकी गाज गिरने वाली है दिग्विजय सिंह यूपी के प्रभारी थे, वीरेंद्र सिंह उत्तराखंड व दिल्ली के, गुलचैण सिंह चरक पंजाब के। इसके अलावा राहुल गांधी इस बात के पक्षधर बताए जाते हैं कि यूपी के तीनों जूनियर मंत्रियों आर.पी.एन सिंह, जितिन प्रसाद व प्रदीप जैन को संगठन में भेजा जाए। यूपी कोटे के काबीना मंत्रियों श्रीप्रकाश जायसवाल, बेनी प्रसाद वर्मा व सलमान खुर्शीद के भी पर कतरे जाएं।

Comments Off on कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी

मुलायम के प्रति क्यों मुलायम हैं कांग्रेस?

Posted on 22 April 2012 by admin

मनमोहन सिंह से अखिलेश यादव की मुलाकात काफी अच्छी रही। अखिलेश की लगभग सभी मांगों पर प्रधानमंत्री ने अपनी सहमति की मुहर लगा दी, साथ ही संबंधित मंत्रियों को भी निर्देश जारी कर दिया कि वे अखिलेश व यूपी सरकार को पूरा समर्थन दें। इससे दो बातें निकलकर सामने आ रही है कि आने वाले कुछ दिनों में सपा मनमोहन मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है और मुलायम सिंह देश के अगले रक्षा मंत्री हो सकते हैं। वहीं अखिलेश भी राहुल या कांग्रेस पर सीधे हमले से बच रहे हैं यहां तक कि अमेठी व रायबरेली से उन्होंने एक भी सपा विधायक को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी है, इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि लोकसभा का अगला चुनाव सपा व कांग्रेस मिलकर लड़ सकती है।

Comments Off on मुलायम के प्रति क्यों मुलायम हैं कांग्रेस?

मैं भी ब्राह्मण

Posted on 22 April 2012 by admin

हार के मंथन के दौरान राहुल गांधी ने दो बातें तहेदिल से स्वीकार की, कि कांग्रेस का यूपी में संगठनात्मक ढांचा बेहद कमजोर था, उसे नए सिरे से संगठित करने की जरूरत है, दूसरा कांग्रेस को यूपी में अपना जातिगत वोट बैंक बढ़ाना होगा, इस पर भोला पांडे ने खड़े होकर कहा कि इन चुनावों में ब्राह्मण कांग्रेस से नाराज था, एक ब्राह्मण सेके्रटरी था, उसको भी आपने हटा दिया। इसी के जवाब में राहुल ने कहा कि ‘क्या मैं ब्राह्मण नहीं हूं?’ बाद में इसी बयान पर मीडिया में खासा बावेला मचा।

Comments Off on मैं भी ब्राह्मण

एक भूल है टीम राहुल

Posted on 16 April 2012 by admin

इन दिनों जो लोग राहुल गांधी को करीब से देख रहे हैं, वे उनके झुके कंधे और बदली भाव-भंगिमाओं को भी गौर से देख रहे होंगे। शायद यही वजह है कि यूपी के चुनावी नतीजे आते ही राहुल थाई एयरवेज की एक फ्लाईट से 8 मार्च को ही पहले बैंकाक और फिर वहां से ‘स्कूवाडायविंग’ के लिए फिलीपींस चले गए। हालिया दिनों में उन्होंने यूरोप की ठौर पकड़ ली। सो, सोनिया चाहती है कि राहुल के आत्मविश्वास और उनके ‘औरा’ को पुर्नस्थापित किया जाए, यूपी के नेताओं के साथ हार की समीक्षा के दौरान अधिकांश कांग्रेसियों ने यूपी में हार का ठीकरा ‘टीम राहुल’ की विदेशी शैली व सोच, उनकी राजनैतिक अपरिपक्वता और अनुभवहीनता पर फोड़ा। सो अब सोनिया गांधी और उनके वफादारों का स्पष्ट तौर पर मानना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल राहुल की युवा मंत्रियों की फौज यानी जितिन प्रसाद, आर.पी.एन सिंह, प्रदीप जैन आदि को संगठन की सेवा में भेजा जाए और और यूपी के बड़बोले मंत्रियों बेनी प्रसाद, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद आदि की भी नकेल कसी जाए।

Comments Off on एक भूल है टीम राहुल

क्या करें गडकरी

Posted on 11 April 2012 by admin

गडकरी भी किंचित हैरान हैं इस बात को लेकर कि इन दिनों वे अपनी ओर से जो भी सियासी पहल कर रहे हैं उनका दांव किंचित उल्टा पड़ रहा है। यूपी चुनाव, बाबू सिंह कुशवाहा से लेकर अंशुमान मिश्र की राज्यसभा उम्मीदवारी उनके हर कदम से उनकी फजीहत हुई है। जबकि कुशवाहा को पार्टी में लाकर गडकरी अति पिछड़े वोटों को लामबंद करना चाहते थे, यूपी चुनाव में उन्होंने धन व दम दोनों लगाया पर नेतृत्व शून्यता की वजह से ये भी बेअसर रहे। अंशुमान मिश्र संघ व पार्टी के पुराने वफादारों में शुमार होते हैं, 2009 के लोकसभा चुनावों में और इस दफे के यूपी चुनाव में मिश्र ने पार्टी फंड की जो सेवा की है वो किसी से छुपी नहीं, बावजूद मिश्र को भाजपा के समर्थन पर इतना बावेला मचा कि उन्हें अपना नाम वापिस लेना पड़ा।

Comments Off on क्या करें गडकरी

क्या होगा स्टार न्यूज का?

Posted on 01 April 2012 by admin

खबर गर्म है कि अवीक सरकार के नियंत्रण वाले स्टार न्यूज का नाम बदल सकता है। सुना जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से मर्डोक के नियंत्रण वाले स्टार टीवी व आनंद बाजार पत्रिका के स्वामित्व वाली कंपनी में रॉयल्टी की पेमेंट को लेकर कुछ खींचतान मची है। और अगर मामला नहीं बनता है तो स्टार अपना नाम-लोगो वापिस ले सकता है, वैसी सूरत में आनंद बाजार वालों को अपने न्यूज चैनल को किसी और नाम से बाजार में उतारना पड़ सकता है। कगार टूटने की सूरत में स्टार भी कोई डेढ़ वर्ष तक भारत में अपना कोई अलग न्यूज चैनल शुरू नहीं कर सकता।

Comments Off on क्या होगा स्टार न्यूज का?

नए ईडी दिग्विजय के संबंधी

Posted on 25 March 2012 by admin

राजन एस.कटोच ईडी के नए मुखिया बने हैं, वे हिमाचल प्रदेश से आते हैं। वैसे तो ईडी के लिए इनका ही टर्न था पर यह महज इत्तफाक है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इनके फूफा लगते हैं, कटोज मिसेज दिग्विजय सिंह के रिश्ते में भतीजे हैं।

Comments Off on नए ईडी दिग्विजय के संबंधी

उत्तराखंड का भगवा पाखंड

Posted on 25 March 2012 by admin

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक विजय बहुगुणा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए थे, सो, मामले की नजाकत को भांपते हुए भाजपा हाईकमान ने अपने सारे विधायकों को पहले दिल्ली बुलाया, जहां गडकरी के आवास पर उन्हें एक भव्य भोज दिया गया और फिर वहां से उन्हें सीधा भोपाल भेज दिया गया। वैसे भी निशंक के साथ 5 विधायक हैं। उत्तराखंड में सियासी हालात की नजाकत को भांपते हुए भाजपा अब भी वहां अपने लिए सत्ता के ख्वाब देख रही है।

Comments Off on उत्तराखंड का भगवा पाखंड

Download
GossipGuru App
Now!!