Posted on 18 May 2010 by admin
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भोज में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी चर्चित महिला मित्र सुनंदा पुष्कर के साथ जा पहुंचे, जबकि महामहिम के यहां परंपरा पति-पत्नी के साथ आने की है, जाने-अनजाने में सुनंदा को यहां शॉल भी भेंट दी गई…जब तक मामला खुला तब तक देर हो चुकी थी।
Posted on 07 May 2010 by admin
जरा सोचिए देश के तमाम बड़े महान न्यूज चैनलों ने यूं अचानक से आईपीएल का खटराग अलापना क्यों बंद कर दिया? टैम की ताजातरीन रेटिंग में वे सारे न्यूज चैनल औधे मुंह लुढक गए थे जो सुबह से शाम बस ‘आईपीएल’ चालीसा पढ़ रहे थे, आईपीएल का प्रचार, प्रसार महानगरों तक सिमीत था तथा ग्रामीण एवं उपनगरीय भारत में आईपीएल से आम लोगों का कोई खास वास्ता नहीं था, चुनांचे उन लोगों ने चैनल बदल लेने में ही भलाई समझ ली। सो, अब चैनल वालों को भी होश आ गया है।
Posted on 07 May 2010 by admin
पर लगता है ललित मोदी के बाद अब बिंद्रा बीसीसीआई के निशाने पर आने वाले हैं, बीसीसीआई के अधिकारी बिंद्रा पर दोहरा लाभ लेने का आरोप लगा रहे हैं, सनद रहे कि बिंद्रा आईसीसीआई में बतौर एडवाइजर कार्यरत हैं और इसकी एवज में उन्हें वहां से 10 लाख रुपयों की भारी-भरकम मासिक सैलरी मिलती है, वहीं लगे हाथ बिंद्रा बीसीसीआई के भी मानद सदस्य हैं, इसके अलावा बिंद्रा पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि आईपीएल की ‘किंग्स इलेवन टीम’ में उनकी बेटी, बहू और बेटा काम करते हैं, यानी घर का रहे सब घर में, बीसीसीआई की नजर बिंद्रा पर है, सो मोदी के बाद अगला नंबर उनका लग सकता है।
Posted on 05 May 2010 by admin
मुकेश अंबानी को इन दिनों सिर्फ अस्पताल के चक्कर लगाते देखा जा सकता है, मुकेश के श्वसुर और नीता के पिता गंभीर रूप से बीमार हैं, सो मुकेश व नीता अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त उनकी सेवा में ही व्यतीत करना चाहते हैं।
Posted on 26 April 2010 by admin
सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री चिदंबरम के खिलाफ जो अपने तरकश से विष बुझे तीर निकाले हैं उनकी इस बहादुरी को राहुल गांधी का प्रेरणा प्राप्त थी, शायद इसीलिए चिदंबरम को आनन-फानन में अपने इस्तीफे की पेशकश करनी पड़ी। सोनिया गांधी के बीच-बचाव से ही यह मामला शांत हो पाया है, पर चिदंबरम अब तक अशांत हैं।
Posted on 26 April 2010 by admin
शशि थरूर की लेटेस्ट गर्लफे्रंड (जिन्हें वो अपनी जीवनसंगिनी बनाना चाहते हैं) का अतीत किसी भटकते खानाबदोश की यतीम आरजूओं के मानिंद ही तन्हा है, कहा जाता है कि सुनंदा पुष्कर तब किसी ऑफिस में मात्र एक रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही थीं, जब किसी संगीतकार रैना से उनकी आंखें चार हुई थीं और वह उनकी पत्नी बन गईं, पर चंद वर्षों के बाद ही सुनंदा का दिल रैना के किसी मित्र मेनन पर आ गया और वह मिसेज मेनन बन बैठीं, पर हालात कुछ ऐसे बदले कि मेनन ने एक रोज खुदकुशी कर ली। फिर सुनंदा खाड़ी देश चली गई और वहां एक रीयल एस्टेट कंपनी में पीआरओ हो गईं, फिर कमलनाथ से लेकर फारुख अब्दुल्ला तक से उनकी नजदीकियां रहीं, सूत्र बताते हैं कि थरूर से उनका परिचय भी कमलनाथ ने ही करवाया था। अब उन्हें एक 1500 करोड़ की कंपनी में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल हो गई है, वह भी अपने पल्ले से कोई पैसा निवेश किए बैगर, यानी देखते-देखते वह 75 करोड़ रुपयों की मालकिन बन बैठी है और थरूर के दिल पर तो वह पहले से ही राज कर रही हैं।
Posted on 22 April 2010 by admin
भौंकने वालों को डराने का वक्त आ गया है, शोर मचाने का वक्त आ गया है, इससे पहले कि कोई तुम्हारी चुप्पी तुम्हीं से चुरा ले, चीखने-चिल्लाने का वक्त आ गया है… नाराज बिहारी बाबू को कांग्रेस की ओर से खुला निमंत्रण है… आ जाओ, कांग्रेस पूनम सिन्हा को राज्यसभा देने को भी तैयार हो गई है, देखना है शत्रु भैया अपनी चुप्पी किस अंदाज में तोड़ते हैं।
Posted on 22 April 2010 by admin
कर्नाटक के चर्चित-कुर्चित रेड्डी बंधु भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की जुगत भिड़ा रहे हैं, तो क्या माना जाए कि उन्होंने कडप्पा की अपनी स्टील कंपनी कांग्रेसी दवाब में ही महज 1500 करोड़ में कांग्रेसी सांसद नवीन जिंदल को बेच दी, रेड्डी बंधुओं पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है और उनकी माली हालत भी पहली सी नहीं, चुनांचे कांग्रेस की ओर वे क्यों टकटकी लगाए बैठे हैं, इसे सहज समझा जा सकता है।
Posted on 16 April 2010 by admin
सियासी टेनिस में भारत को छकाने की गरज से पाकिस्तान ने एक नया राग अलापा है पानी का, कूटनीतिक हलकों में इन नए भाव भंगिमाओं वाले पाकिस्तानी कारस्तानी को ‘वॉटर टेरोरिज्म’ का नाम दिया जा रहा है। वैसे भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपनी अघोषित लड़ाई हर हाल में जारी रखना चाहता है, चाहे मुद्दा कश्मीर का हो या 26 11 का, पाक अपने नापाक इरादों पर इतनी जल्दी पानी नहीं डालना चाहता।
Posted on 04 April 2010 by admin
Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.