Posted on 08 December 2013 by admin
छत्तीसगढ़ में भाजपा को भीतरघात का बहुत खतरा है, भाजपा वाले ही भाजपा को हराने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल चाउर वाले बाबा यानी रमन सिंह के लिए है, उन्हें उनके गढ़ में परास्त करने के लिए भाजपा व संघ के ही कुछ नेताओं ने ही मोर्चा खोल रखा था। रमन सिंह से सबसे ज्यादा नाराज तो स्वयं सौदान सिंह बताए जाते हैं, रमन कैंप का दावा है कि सौदान चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा तो जीत जाए पर डा. रमन सिंह अपनी विधानसभा सीट हार जाएं, सूत्र बताते हैं कि सौदान अपनी खास विश्वस्त सांसद सरोज दूबे को रमन की जगह छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं।
Posted on 18 November 2013 by admin
मोदी सपने बेच रहे हैं और कांग्रेसी देश, केंद्र सरकार के एक प्रमुख कांग्रेसी मंत्री के पुत्र ने अभी पिछले दिनों कथित तौर पर न्यूयॉर्क में 2 हजार करोड़ रूपयों का एक होटल खरीदा है। सनद रहे कि ये वही मंत्री पुत्र हैं जो स्टॉक मार्किट में खासे एक्टिव रहते हैं, इस मंत्री जी की सिंगापुर में भी कई संपत्तियां हैं, इन मंत्री जी की नजर भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर टिकी है कि मनमोहन हटें तो उनका नंबर लगे। विदेश में निवेश के मामले में यह मंत्री जी कांग्रेस के कोई अकेले मंत्री नहीं हैं, हालिया दिनों में कई बड़े कांग्रेसी नेता व मंत्रियों ने कथित तौर पर अपने व्यापार व निवेश भारत की जगह विदेशों में कर लिए हैं, शायद उन्हें आने वाले सियासी पलों की आहट मिल गई है।
Posted on 18 November 2013 by admin
सूत्र बताते हैं कि इन न्याय की प्रतिमूत्र्तियों को बिगाडऩे में कई सीनियर एडवोकेट के भी हाथ रहे हैं। एक बेहद चर्चित क्रिमिनल वकील ने जब एक बड़े कांग्रेसी नेता के पुत्र का केस हाथ में लिया तो बतौर फीस उन्हें गुडग़ांव के एक पॉश इलाके में एक सुसज्जित आलीशान अपार्टमेंट ही भेंट कर दिया गया। लिहाजा यह अपार्टमेंट कई जज महोदयों के लिए शाम की पार्टी का एक अलहदा ठिकाना भी बन गया, जहां न सिर्फ जाम से जाम टकराए जाते थे अपितु मयकदा में साकी से नजरे भी लड़ाई जाती थी, और सूत्र बताते हैं कि यौन-शोषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के जिस रिटायर जज का नाम सामने आया है, वे गुडग़ांव के इस अपार्टमेंट में होने वाली पार्टी के एक नियमित मेहमान थे, सो चस्का उन्हें यहीं से लगा था।
Posted on 11 November 2013 by admin
नरेंद्र मोदी को चुनावी चंदा देने के लिए बड़े कॉरपोरेट घरानों में रेलमपेल मची है, दरअसल ज्यादातर बड़े कॉरपोरेट घराने केंद्रनीत कांग्रेस सरकार से नाराज है और वे अपना समर्थन व पैसा इस चुनाव में भाजपा को देना चाहते हैं, पर चुनावी चंदे को लेकर मोदी खासे चूज़ी हैं, वे चुनावी चंदे के लिए सिर्फ अपने चंद विश्वस्त उद्योगपतियों पर ही यकीन कर रहे हैं, बाकी कॉरपोरेट से कहा जा रहा है कि वक्त आने पर उन्हें चंदे की बाबत बताया जाएगा।
Posted on 11 November 2013 by admin
शरद पवार और भाजपा में अंदरखाने की खिचड़ी पक रही है, समझा जाता है कि भाजपा के एक शीर्ष नेता को फोनकर पवार ने सुब्रह्मण्यमï स्वामी को मुंबई से लोकसभा का टिकट देने पर विरोध जताया है, दरअसल स्वामी को भाजपा मुंबई के किसी माकूल सीट से मैदान में उतारना चाहती है, स्वामी पहले भी मुंबई से सांसद रह चुके हैं। दरअसल पवार और स्वामी का झगड़ा क्रिकेट की राजनीति को लेकर है, स्वामी के बीसीसीआई अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन से अपने निजी रिश्ते हैं, दोनों ही तमिल ब्राह्मïण हैं। सो इस दफे के बीसीसीआई के चुनाव में पवार की इच्छाओं के खिलाफ स्वामी ने गोवा के भाजपा सीएम मनोहर परिक्कर को फोन कर वहां के क्रिकेट संघ का वोट श्रीनिवासन को दिलवा दिया था, पवार इस बात से खासे खफा बताए जाते हैं।
Posted on 23 October 2013 by admin
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को कांग्रेस हाईकमान का अभयदान मिल गया लगता है, नहीं तो उनकी कुर्सी बस जानी ही थी, हुआ ऐसा कि प्रियंका गांधी इलाहाबाद संसदीय सीट से इस दफे का लोकसभा चुनाव लडऩे का मन बना रही हैं, इलाहाबाद में खासकर ब्राह्मïण मतदाताओं में बहुगुणा परिवार का अच्छा असर है, रीता बहुगुणा पूर्व में भी यहां काफी सक्रिय रह चुकी हैं, चुनांचे गांधी परिवार फिलवक्त बहुगुणा परिवार को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।
Posted on 23 October 2013 by admin
नई दिल्ली के प्रतिष्ठिïत इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पिछले दिनों एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, कांग्रेस सांसद डा. कर्ण सिंह के एक करीबी व्यक्ति किशोर गांधी ने इसके मेन बार में एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, कहा जाता है कि कलयुगी गांधी उस वक्त शराब के नशे में धुत्त थे, उस युवती की शिकायत पर मेन बार के वीडियो फुटेज को खंगाला गया तो उसमें गांधी उस युवती के साथ अभद्र हरकत करते पाए गए, तो उनके आईआईसी में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई, सनद रहे कि गांधी मीरा कुमार समेत कई कांग्रेसी नेताओं के करीबी हैं। इस घटना के कुछ दिनों उपरांत सेना के एक रिटायर्ड जनरल ने जब आईआईसी में पार्टी रखी तो उसमें अज्ञानतावश उन्होंने गांधी को भी आमंत्रित कर दिया। जब गांधी पार्टी में पहुंचे तो वहां मौजूद आईआईसी के कर्मचारियों ने उन्हें कुछ भी परोसने से मना कर दिया, यह बात जब जनरल के संज्ञान में आई तो उन्होंने बमुश्किल गांधी को बाहर का रास्ता दिखलाया, तब कहीं जाकर उनकी पार्टी सुचारू रूप से जारी रह सकी।
Posted on 06 October 2013 by admin
सपा के एक प्रमुख नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पुत्रवधु ऋचा यादव पिछले दिनों एक गलत वजह से सुर्खियों में बनी रही, समझा जाता है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली के एक दवा विके्रता की उनकी दुकान में घुसकर खूब धुनाई की, मामले ने जब तूल पकड़ा तब पुलिस केस बना और उनके अंगरक्षकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, इस बार रामगोपाल के पुत्र अक्षय यादव फिराोाबाद संसदीय सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। ऋचा व अक्षय की दोस्ती एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान परवान चढ़ी। ऋचा एक सिख परिवार से आती हैं इनके पिता एक पायलट हैं और सबसे खास बात तो यह कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल से ऋचा का हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा है।
Posted on 29 September 2013 by admin
नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाले एक खोजी अंग्रेजी दैनिक के एडिटर-इन-चीफ… मुश्किल में हैं। अखबार के स्वामी जो अस्थायी तौर पर अपने इस संपादक पर अखबार का जिम्मा सौंप विदेश जा बसे थे, अब अपनी पारिवारिक वजह से वे स्वदेश लौट आए हैं, और यहां लौटकर जब उन्होंने पाया कि संपादक महोदय ने अपने और अपनी पत्नी के नाम से अखबार में कुल 19 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है तो उनका माथा ठनका और उन्होंने आते ही संपादक महोदय के पर कुतरने शुरू कर दिए। संपादक महोदय की देश के एक शीर्ष उद्योगपति, अमेरिकी लॉबी और देश के वित्त मंत्री से गहरी मित्रता है, सो वे भी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं। इस संपादक महोदय की कुल संपत्ति कोई 400 करोड़ बतायी जाती है।
Posted on 29 September 2013 by admin
बसपा के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर कांग्रेस वाकई गंभीर है और चाहती है कि 5 राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन की घोषणा हो जाए। कांग्रेस को लगता है कि ऐसी सूरत में उन्हें राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में दलितों के वोट मिल सकते हैं। दिल्ली में कई सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ हो सकती है और कई सीटों पर गठबंधन का प्रारूप बन सकता है। पर सबसे बड़ा पेंच यूपी की सीटों में तालमेल को लेकर है जहां मायावती कांग्रेस के लिए सिर्फ 30 सीटें छोडऩा चाहती हैं वहीं कांग्रेस 40 सीटों की मांग कर रही है। अगर सपा ने बसपा व कांग्रेस की दोस्ती पर यूपीए-2 सरकार को आंखें तरेरीं तो इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने से पहले ही संसद भंग करने की सिफारिश की जा सकती है।