Archive | Main Top Center

पूनम की पहली इनिंग

Posted on 05 September 2009 by admin

दिवंगत प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन सक्रिय राजनीति में कदम रखने को तैयार हैं, गोपीनाथ मुंडे की पहल पर तय हुआ है कि इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूनम घाटकोपर से अपनी किस्मत आजमाएंगी।

Comments Off on पूनम की पहली इनिंग

और अब शत्रु भी

Posted on 27 August 2009 by admin

row3col2pic1भाजपा में सब ठीक-ठाक नहीं है बावजूद इसके अब शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने एक नया मोर्चा खोल दिया है जो पार्टी के लिए मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। शत्रु की मांग है कि पार्टी उनकी धर्म पत्नी पूनम सिन्हा को 2010 में राज्यसभा में लेकर आएं। शत्रु का कहना है कि अगर पार्टी ने उनकी पत्नी को बिहार से राज्यसभा देने से आनाकानी की तो कई अन्य दल हैं (मसलन जद(यू) जो पूनम को राज्यसभा में भेजने को बेकरार है। शत्रु की दूसरी मांग है कि यशवंत सिन्हा को पार्टी झारखंड में अपना अगला मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करे और तीसरी मांग कि शत्रु भैया को पार्टी अपना राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करे। भाजपा की त्रासदी देखिए एक साथ मित्र और शत्रु दोनों से लड़ना पड़ रहा है।

Comments Off on और अब शत्रु भी

…और अंत में

Posted on 27 August 2009 by admin

दिल्ली के एक पंचतारा होटल के 360 डिग्री रेस्टोरेंट में जब यशवंत सिन्हा, दिग्विजय सिंह और रंजन भट्टाचार्य मिले तो रंजन ने दोनों नेताओं को बीमार अटल के मनोभावों से परिचित कराया कि जसवंत के पार्टी निकाला से अटल जी किस कदर दुखी हैं और अटल ने इसे पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है। सब जानते हैं कि अटल जी इन दिनों किस कदर बीमार हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पाते और अपने मनोभावों को व्यक्त करने के लिए उन्हें तो बस अपने दत्तक दामाद जी का ही आसरा है, पर क्या विचार भी कभी दत्तक हो सकते हैं?

Comments Off on …और अंत में

और अब शत्रु भी

Posted on 27 August 2009 by admin

row3col2picभाजपा में सब ठीक-ठाक नहीं है बावजूद इसके अब शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने एक नया मोर्चा खोल दिया है जो पार्टी के लिए मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। शत्रु की मांग है कि पार्टी उनकी धर्म पत्नी पूनम सिन्हा को 2010 में राज्यसभा में लेकर आएं। शत्रु का कहना है कि अगर पार्टी ने उनकी पत्नी को बिहार से राज्यसभा देने से आनाकानी की तो कई अन्य दल हैं (मसलन जद(यू) जो पूनम को राज्यसभा में भेजने को बेकरार है। शत्रु की दूसरी मांग है कि यशवंत सिन्हा को पार्टी झारखंड में अपना अगला मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करे और तीसरी मांग कि शत्रु भैया को पार्टी अपना राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करे। भाजपा की त्रासदी देखिए एक साथ मित्र और शत्रु दोनों से लड़ना पड़ रहा है।

Comments Off on और अब शत्रु भी

Download
GossipGuru App
Now!!