उमा भारती गंगोत्री नहा कर आ गईं, भाजपा में वापिस आने का उनका मार्ग भी प्रशस्त हो चला है, भगवा पार्टी न सिर्फ उन्हें दुबारा अंगीकार करने को तैयार है, अपितु उन्हें यूपी का प्रभार सौंपने पर भी राजी है।
Posted on 28 May 2010 by admin
उमा भारती गंगोत्री नहा कर आ गईं, भाजपा में वापिस आने का उनका मार्ग भी प्रशस्त हो चला है, भगवा पार्टी न सिर्फ उन्हें दुबारा अंगीकार करने को तैयार है, अपितु उन्हें यूपी का प्रभार सौंपने पर भी राजी है।
Comments Off on नहा आईं उमा
Posted on 26 May 2010 by admin
पैसों के गड़बड़झाला मामले से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की कमान संभालने वाले श्याम जाजू को क्लीन चिट मिल गई है। राज्यसभा में भाजपा के नेता अरुण जेटली जाजू मामले की जांच कर रहे थे और अब उन्होंने अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी है, इस रिपोर्ट में जेटली ने जाजू को बेदाग बताया है साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जाजू के एकाऊंट में महज 7 लाख रुपए ही मिले जिन्हें पहले बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा था, और जिन जमीन के लेन-देन का आरोप उन पर लग रहा था, जेटली ने अपनी जांच में उन जमीन के कागजातों को भी फर्जी पाया, रिपोर्ट में शक की सुई संजय जोशी एंड कंपनी की ओर जाती है कि ‘ऑपरेशन जाजू’ के मास्टर माइंड वही थे,यानी अब चैन की बंसी बजा सकते हैं श्याम।
Comments Off on जाजू की जान छूटी
Posted on 18 May 2010 by admin
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर कांग्रेस गंभीर है, प्रधानमंत्री भी ए. राजा को अपनी कैबिनेट से ड्रॉप करने को तैयार बैठे हैं, चुनांचे यह उनकी कैबिनेट की इमेज का सवाल जो ठहरा, सो कांग्रेसी ही राजा के खिलाफ एक से एक फर्रे (पर्चे) बांट रहे हैं, जब पिछले दिनों करुणानिधि सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पधारे थे तो कांग्रेस ने कालेचश्मे वाले बाबा को सीधे तौर पर समझा दिया था कि कांग्रेस के पास आप लोगों के खिलाफ मसाला बहुत है, इसीलिए छोड़ने-तोड़ने की धमकी नहीं चलेगी। और इस मामले में कांग्रेस ने चुपचाप सीबीआई जांच भी शुरू करवा दी है ताकि वक्त पड़ने पर डीएमके वालों को ठीक तरीके से नापा जा सके।
Comments Off on ऐजी ओजी 2जी
Posted on 05 May 2010 by admin
ललित मोदी, थरूर व पवार पर आईपीएल मामले में चाहे लाख संकट के बादल मंडरा रहे हों, पर राजीव शुक्ला के लिए यह सब बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने जैसा है। अनायास कांग्रेसी गलियारों में उनकी चल निकली है, कभी वे आईपीएल मसला सोनिया को ब्रीफ करते हैं, तो कभी प्रणब व पीएम को, घड़ी-घड़ी उन्हें अहमद पटेल का फोन आ रहा है। चुनांचे जिस शरद पवार ने ‘कटमोशन’ पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली थी और शरद यादव, फारुख व लालू से अपने तार जोड़ लिए थे, अहमद पटेल के कहने पर शुक्ला ने प्रफुल्ल पटेल की मदद से शरद पवार को मनाया। सो शुक्ला जी के ऊपर इन दिनों दस जनपथ भी मेहरबान है और 7 रेसकोर्स भी। सुना जा रहा है कि उनकी एक बड़ी लॉटरी निकलने वाली है, मैदान खुला है, बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी जून में खाली होने वाली है, 26 को आईपीएल कमिश्नर पद से ललित मोदी का इस्तीफा भी आ रहा है… और नहीं तो मनमोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल तो जाने कब से प्रतिक्षित है।
Comments Off on शुक्ला जी की बल्ले-बल्ले
Posted on 26 April 2010 by admin
संसद में अपनी मेडन स्पीच से भाजपा के युवा नेता और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने सचमुच समां बांध दिया। वरुण ने गुरूवार को जब दंतेवाड़ा में शहीद हुए 76 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का मामला उठाया तो राज्य व केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता का जिक्र करते हुए वे इस कदर भावुक हो गए कि लोकसभा में अडवानी अपने को रोने से रोक नहीं पाए, वरुण की ताई सोनिया भी एक पल के लिए गमगीन हो गईं। वरुण का भाषण खत्म होने के बाद भले ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने उनकी पीठ सबसे पहले थपथपाई हो, लेकिन उनको बधाई देने वालों में कांग्रेस व वामपंथी सांसद भी शामिल थे। दंतेवाड़ा में अकेले यूपी के 47 जवान शहीद हो गए, जब वरुण इन शहीद के परिवार वालों से मिलने पंचटा गांव पहुंचे तो एक शहीद की विधवा का तीन वर्षीय बालक उनकी गोद में चढ़ आया और उन्होंने युवा गांधी से पहला सवाल यही पूछा कि उसके पापा कब आएंगे? वरुण ने सदन में सवाल उठाया कि ‘हम शहीदों की कुर्बानियों के प्रति इतने असंवेदनशील हो गए हैं कि उनकी शहादत भी हमारे लिए महज मौत का एक आंकड़ा बनकर रह गई है।’ वरुण ने सदन में यह भी सवाल उठाया कि क्या यही हमारा लोकतंत्र है, जहां जीवित नेताओं और उनके हैंड बैग की प्रतिमा बनाने के लिए तो राज्य सरकार के पास अकूत धन है, बेहिसाब फंड है, पर शहीद पुत्रों के स्मारक बनाने के नाम पर उनका खजाना खाली है।
Comments Off on भगवा गांधी का फलसफा
Posted on 22 April 2010 by admin
अनेकाएक सेक्सी सुंदरियों के साथ विभिन्न मुद्राओं ने मुस्कराते, बतियाते और फोटो खिंचाते आईपीएल सम्राट ललित मोदी के ऊपर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी में है। उनके ऊपर आयकर और फेरा के कई मुकदमे बन रहे हैं और केंद्रीय वित्त मंत्री के पास मोदी की फाइल जांच की स्वीकृति के लिए लंबित पड़ी है। मामला मोदी की मॉरीशस में अवस्थित कंपनी डब्ल्यूएसजी के टीवी प्रसारण अधिकारों से जुड़ा है। समझा जाता है कि सोनी के तत्कालीन मुखिया कुणालदास गुप्ता ने मोदी से मिली भगत कर सोनी को प्रसारण अधिकार दिलाने के नाम पर खूब चूना लगाया, और डब्ल्यूएसजी को सस्ते में बड़े अधिकार सौंप दिए गए और इसके बाद गुप्ता ने सोनी से अलग होकर अपनी एक नई कंपनी बना ली और लुके-छिपे तौर पर मोदी की कंपनी के साथ बिजनेस में साझीदार हो गए, खेल बड़ा है और खिलाड़ी भी, पर मोदी को अपने वसु कनेक्शन की थोड़ी बहुत कीमत तो चुकानी ही पड़ सकती है। साथ ही दो बड़ी टीवी कंपनियों के मालिक भी हाथ धोकर मोदी के पीछे पड़े हैं। सो मोदी के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं।
Comments Off on मोदी के रंग में भंग
Posted on 16 April 2010 by admin
बिहारी बाबू नाराज हैं और अपने पार्टी हाईकमान से उनकी नाराजगी के कई जायज कारण भी हैं, शत्रु भैया सवाल उठाते हैं कि अगर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिस्टर एंड मिसेज विनोद खन्ना आ सकते हैं तो फिर मियां-बीबी सिन्हा क्यों नहीं? वैसे भी पार्टी जन अब गडकरी की नवगठित नेशनल एक्सीक्यूटिव को कल्चरल एक्सीक्यूटिव का नाम दे रहे हैं क्योंकि पार्टी की मौजूदा कार्यकारिणी में एक दर्जन से ज्यादा फिल्मी सितारे शामिल किए गए हैं, ऐसे में सिन्हा युगल की अनदेखी वाकई बड़ी नाइंसाफी है।
Comments Off on भाजपा का कल्चरल एक्सीक्यूटिव
Posted on 04 April 2010 by admin
मुंबई सी लिंक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा,डरे, सहमे दुबके से बिचारे अशोक चव्हाण के चेहरे पर अब भी हवाईयां उड़ रही हैं उन्हें अब भी बार-बार कांग्रेसी आलाकमान को सफाई देनी पड़ रही है कि -‘जहां थे अमिताभ, तो वहां क्यों पहुंचे आप?’ मामले की नजाकत को भांपते हुए भाजपा भी मैदान में कूद गई है, वैसे भी जबसे अमिताभ ने गुजरात के ब्रांड अंबेडसडर बनने की घोषणा की है तब से जया बच्चन को भाजपा के चंद शीर्ष नेतागणों से मिलते व बतियाते देखा जा रहा है। अगर सूत्रों की दावों पर यकीन किया जाए तो जया बच्चन को उनकी अगली राज्यसभा भाजपा के कोटे से मिलने वाली है। हालांकि जया के लिए मुलायम ने अब भी अपनी पार्टी का दरवाजा खोला हुआ है।
Comments Off on अब ना सोचो चव्हाण
Posted on 16 March 2010 by admin
सबको मालूम है कि ममता दी और वृंदा करात में किस कदर छत्तीस का आंकड़ा है, सो राज्यसभा में महिला बिल पारित होने में जिस तरह बड़ी बिंदीवाली वृंदा को महत्व मिला, उन्होंने जिस मानिंद इस मुद्दे पर सेंटर स्टेज शेयर किया और जिस प्रकार ऊपरी सदन में विधेयक पारित होने पर उत्साह से लबालब वृंदा ने भगवा पार्टी की संसदीय सिरमौर सुषमा स्वराज के साथ गलबहियां करते मीडिया में फोटू खिंचवाए वह ममता दीदी को उद्वेलित करने के लिए काफी थे। सो उन्होंने अपना सारा गुस्सा महिला विधेयक पर निकाल दिया। सो एक ओर अगर वृंदा करात ने जहां राज्यसभा में मार्शल की भूमिका की जिस तरह तारीफ की, ममता ने मार्शल की भूमिका की खासी आलोचना की। यानी हर सूरतेहाल विरोध तो बनता है भाई, क्यूं दीदी बात ठीक है न?
Comments Off on वृंदा बनाम ममता
Posted on 07 March 2010 by admin
पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों का भी पुनर्गठन हो सकता है। राजनाथ के लोगों पर गाज गिर सकती है। रमापति त्रिपाठी, विनोद पांडे आदि की छुट्टी हो सकती है। वी.सतीश जैसे लोगों का महत्व घट सकता है। तलवार उत्तराखंड के सह प्रभारी अनिल जैन पर भी लटकी है, पर अनिल जैन अपने को बचा ले जा सकते हैं। क्योंकि जैन के ससुर हृदय नाथ सिंह संघ में काफी प्रभावशाली हैं और फिर जैन के रामलाल से भी बेहतर रिश्ते हैं।
Comments Off on राजनाथ पर गाज