Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.
Posted on 07 March 2010 by admin
Leider ist der Eintrag nur auf English verfügbar.
Comments Off on (English) Fight for the post
Posted on 07 March 2010 by admin
मान्यवर राम जेठमलानी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस आ गया है, सो राम जेठमलानी ने पूरा जोर लगा दिया कि उन्हें गुजरात से नरेंद्र मोदी राज्यसभा से लेकर आ जाएं और अगर मोदी उन्हें नहीं ला सकते तो जेठमलानी पुत्र को ही एक साल के लिए रिक्त हुई उस गुजरात की राज्यसभाई सीट से उपकृत कर दे। बदले में वे नरेंद्र मोदी के तमाम मुकदमे देखने और लड़ने के लिए राजी हैं। पर मोदी के दरबार में जेठमलानी साहब की जब दाल नहीं गली तो उन्होंने बहिनके दामाद सदानंद सूले के कंधे पर बंदूक रख दी।
Comments Off on जेठमलानी का मलाल
Posted on 07 March 2010 by admin
जब बात अनिल अंबानी की चली है तो एक मौजू किस्सा और, टोनी येसुदासन सरीखे उनके चंपुगण क्षमा करेंगे। बात दुबई की है जहां ठाकुर अमर सिंह अपना जन्मदिन मनाने गए हुए थे। साथ में अपने छोटे भाई अनिल अंबानी को लेकर गए थे। सबको मालूम है कि छोटे अंबानी अपने स्वास्थ्य को लेकर किस कदर सजग रहते हैं, उन्हें तनाव जितना ज्यादा होता है वह उतना ही गहन समय अपने ‘वॉक’ और ‘जिम’ को देते हैं, सो अमर की पार्टी में जब चुस्त-तंदुरूस्त अनिल यूं अचानक गश खाकर नीचे गिर पड़े तो फौरन डॉक्टरों की पूरी पलटन बुला ली गई। डॉक्टरों ने पाया कि छोटे अंबानी का ‘बल्ड शुगर’ लेवल काफी बढ़ा हुआ है, सो फौरन उन्हें उपचार दिया गया और डॉक्टरों ने साथ ही उन्हें यह भी नसीहत दी कि वे अत्यधिक व्यायाम की आदत से परहेज करें, अब बिचारे अनिल आखिर किस-किस से परहेज करें।
Comments Off on खूब गिरे अंबानी
Posted on 07 March 2010 by admin
बिग बी जब से गुजरात के ब्रांड एंबेडसर बने हैं, उनके साथ-साथ उनके दोस्तों की भी निकल पड़ी है। बिग बी को कुछ बड़ा देने की गरज से नरेंद्र मोदी ने उनसे गुजरात-महाराष्ट्र बार्डर पर फिल्म सिटी के निर्माण का आग्रह किया है, बात अगर फिल्म सिटी की हो तो अमिताभ को गुजरात से ज्यादा गोवा की सरजमीं प्यारी है सो उन्होंने अपना रुख गोवा की ओर कर लिया है और मोदी के जिम्मे उन्होंने अपने छोटे भाई अनिल अंबानी को लगा दिया है जो गुजरात-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नई संभावनाओं के बीज तलाश रहे हैं। सो अब थोकभाव में वहां जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी क्योंकि अनिल का जमीन प्रेम तो किसी से छुपा नहीं।
Comments Off on बिग बी से बड़े फाएदे
Posted on 10 February 2010 by admin
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इसी बैठक में प्रणब मुखर्जी ने आगामी आम बजट के आलोक में कांग्रेसी सांसदों से सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित किए, पर हैरत की बात देखिए नए बजट प्रावधानों को लेकर किसी कांग्रेसी के पास कोई भी मुकमल प्रस्ताव नहीं था, सभी बगले झांक रहे थे और प्रणबदा उनकी आंखों में।
Comments Off on फंतासी में कांग्रेसी
Posted on 13 January 2010 by admin
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा की भूलने की बीमारी तो और भी बढ़ गई है,पहले पार्लियामेंट में कई तारांकित प्रश्नों के जवाब भूल जाते थे, पिछले दिनों जब वे संसद भवन आए तो बजाए अपने कमरे की ओर जाने के, किसी अन्य दिशा में चल पड़े, उनके सहयोगी भागे-भागे उन तक पहुंचे और उन्हें बताया गया कि अपना दफ्तर तो वे पीछे छोड़ आए हैं, तब कहीं लौटकर वापिस आए मुरली।
Comments Off on …और अंत में
Posted on 13 January 2010 by admin
राहुल गांधी पर सिर्फ सोनिया और कांग्रेसजनों की नहीं अपितु लालू व मुलायम जैसे क्षेत्रीय क्षत्रपों की भी पैनी नजर है। एक और यादव नेता शरद यादव राहुल को इतनी गंभीरता से लिए जाने के पक्षधर नहीं, पर अब अमर विच्छेद का दंश झेल रहे मुलायम ने अपने पुत्र अखिलेश को बुलाकर यह नसीहत दी है कि वे राहुल के कार्यकलापों पर नजर रखें, और जिस प्रकार राहुल ने कांग्रेस में एक नई जान फूंकने के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में इतना सारा वक्त लगाया है, मुलायम चाहते हैं कि अखिलेश सपा की युवा इकाई को ऐसे ही पुनर्जीवित करने का प्रयास करे। लालू झारखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अचंभे में है, 6 महीने पूर्व राजनैतिक पर्यवेक्षक झारखंड में कांग्रेस के सफाए की भविष्यवाणी कर रहे थे और इन चुनावों में जब धुंध छंटी है तो झारखंड के नए चुनावी नतीजों में कांग्रेस अपने प्रदर्शन से बम-बम है।
Comments Off on राहुल की राह पर
Posted on 13 January 2010 by admin
सुलगते तेलंगाना पर पानी डालने की गरज से सोनिया ने अपने राजनैतिक सचिव अहमद पटेल के साथ एक गंभीर मंत्रणा की और उस बैठक में तय हुआ कि आंध्र के मुख्यमंत्री रोसैया हैदराबाद में एक सर्वदलीय बैठक बुलाए और बैठक में यह घोषणा हो कि तेलंगाना के मुद्दे पर अगले एक-दो रोज में विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पर रोसैया की तमाम कोशिशों के बाद ऐसा नहीं हो पाया है। कांग्रेस की असल चिंता टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव को लेकर है जो तेलंगाना के खेल में सारा क्रेडिट लूट रहे हैं, आंध्र के कांग्रेसी सांसद तेलंगाना के लोगों के भड़कते गुस्से को लेकर भी चिंता में है। पर पहले कोई सर्वमान्य फार्मूला तो निकले।
Comments Off on तेलंगाना ने निकाला तेल
Posted on 03 January 2010 by admin
दो रिटायर नौकरशाहों शिव शंकर मेनन और रोनेन सेन को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें दिल्ली में ही बने रहने का निर्देश आया है, क्या इन्हें उपकृत किया जाएगा?
Comments Off on … और अंत में
Posted on 10 December 2009 by admin
…और अंत में
चाल, चरित्र और चेहरा बदलने की गरज से अपने नए अध्यक्ष गडकरी के कार्यकाल से भाजपा एक एसएमएस न्यूज सर्विस शुरू करने जा रही है, जिसमें सर्विस उपभोक्ता को वक्त-वक्त पर पार्टी के कार्यक्रम और नीतियों की जानकारी एसएमएस द्वारा मिला करेगी, प्रारंभ में पार्टी ने अपनी इस सर्विस को शुरू करने के लिए कोई दस हजार मोबाइल नंबरों को सूचीबध्द किया है।
Comments Off on …और अंत में