Posted on 26 August 2013 by admin
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवानी का आसाराम बापू को लेकर उनका प्यार आकस्मिक है या यह उनके पुराने सिंधी कनेक्शन की वजह से है, तभी तो पार्टी नेताओं से निजी बातचीत में अडवानी खुलकर आसाराम का बचाव करते दिखे और यह कहते पाए गए कि कांग्रेस उन्हें फंसाने का षडयंत्र कर रही है, अडवानी मानते हैं कि यह साधु समाज पर हमले की कांग्रेस की पुरानी नीति है। इसके बाद ही तुरंत अडवानी की बेहद लाडली उमा भारती ने आनन-फानन में आसाराम के बचाव में अपना बयान दे डाला, जबकि अधिसंख्यक भगवा नेताओं का मानना है कि आसाराम के मामले में कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
Posted on 26 August 2013 by admin
अलग तेलंगना राज्य के गठन का विरोध कर रहे 12 सांसदों के मानसून सत्र तक निलंबन का फैसला लोकसभा स्पीकर व कांग्रेस के मुफीद साबित नहीं हो रहा, इस पूरी हील-हाूत में सोनिया गांधी का ड्रीम-प्रोजेक्ट यानी फूड सिक्योरिटी बिल भी अधर में लटक गया है, क्योंकि सांसदों के निलंबन की आड़ में भाजपा सदन नहीं चलने दे रही। दरअसल स्पीकर को सूचना मिली थी कि टीडीपी सांसद शिवा प्रसाद जिन्होंने सदन के अंदर खुद पर हंटर बरसाए थे, उनकी योजना खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की थी, इसी वजह से स्पीकर को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा।
Posted on 26 August 2013 by admin
प्रणब मुखर्जी भले ही रायसिना हिल्स तक पहुंच गए हों पर उन्हाेंने आम हिंदुस्तानियों के लिए अपने दिल, दिमाग व राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खुले रखे हुए हैं, वे अपनी इमेज आम आदमी के राष्ट्रपति के तौर पर बनाना चाहते हैं, जैसा कि कालांतर में डा.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने किया। भारतीय नौसेना का एक दक्ष सेलर जो गोवा से मुंबई तक की यात्रा तय कर आया था वह नौसैनिकों के सम्मान में मुंबई में एक समारोह रखना चाहता था, वह चाहता था कि नौसेना प्रमुख के हाथों वे चंद बहादुर नौसैनिकों को पुरस्कार दिलवाये, पर नौसेना प्रमुख के दफ्तर की ओर से मनाही आ गई, फिर उस सेलर ने वॉयस एडमिरल को संपर्क किया पर वहां से भी ना सुनने को मिली, फिर उसने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के सीएम कार्यालय से संपर्क साधा, पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। फिर अचानक उसने यूं ही माननीय राष्ट्रपति को खत लिख डाला, राष्ट्रपति फौरन उस कार्यक्रम में आने को तैयार हो गए। अब प्रोटोकाल के हिसाब मुंबई में आयोजित उस प्रोग्राम में नौसेना प्रमुख से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तक को उपस्थित रहना पड़ा।
Posted on 25 August 2013 by admin
जैसे-जैसे 5 राज्यों के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस का ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ भाजपा के खिलाफ खासा एक्टिव हो गया है, कांग्रेस ने भाजपा के कई प्रमुख नेताओं के खिलाफ 1-1 मिनट की फिल्म बनाई है और इसे बड़े सुनियोजित तरीके से यू-टयुब पर अपलोड किया जा रहा है, और दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में सोशल मीडिया में इस बात का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार हो रहा है, इसी रणनीति के तहत दिग्गी राजा निशाना बनाए गए भाजपा नेता के खिलाफ मीडिया में बयान भी दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ ने शिवराज सिंह चौहान, रमण सिंह, विजय गोयल, वसुंधरा राजे सिंधिया, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, अनंत कुमार आदि नेताओं पर एक मिनट वाली फिल्म तैयार कर ली है और इसे यू-टयुब पर कभी भी अपलोड किया जा सकता है। ताजा मामला राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेतली से जुड़ा है, जिन पर हिमाचल प्रदेश में किसी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक मिनट की यह फिल्म यू-टयुब पर अपलोड हो गई है और कांग्रेस समर्थित सोशल मीडिया इस बात को खूब हवा दे रहा है।
Posted on 17 August 2013 by admin
दिल्ली भाजपा के इंचार्ज नितिन गडकरी के प्रयास रंग लाने लगे हैं। उन्होंने गुटों में बिखरी दिल्ली भाजपा के नेताओं में एक तरह का अघोषित समझौता करवा दिया है कि पार्टी दिल्ली के किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेगी, विजय गोयल को भी नहीं। इसके बजाए दिल्ली के शीर्ष नेताओं के जिम्मे 5-7 विधानसभाओं को कर दिया गया है जिसमें पार्टी को विजयी बनाने की जिम्मेदारी इन नेताओं की होगी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो पार्टी नेता जितनी सीटें जितवाएगा मुख्यमंत्री पद के लिए उनका दावा उतना ही मजबूत होगा।
Posted on 17 August 2013 by admin
मोदी को टोपी पहनाने के मकसद से पहनी गई टोपी शिवराज सिंह चौहान के सिर पर भारी पड़ गई। इस बात को लेकर संघ के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें कड़ी फटकार लगी, संघ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि संघ नेतृत्व ने बड़े साफ शब्दों में शिवराज से कहा है कि अल्पसंख्यकों को लेकर अडवानी लाइन से वे खुद को अलग कर लें। शिवराज ने भी संघ की इस नसीहत को सिर-माथे लिया और आनन-फानन में उन्होंने मोदी के पक्ष में अपना बयान जारी कर इस मामले को यहीं निपटाने की पहल की।
Posted on 10 August 2013 by admin
कमलनाथ संसदीय कार्यमंत्री बनने से पहले इतने धन-धान्य पूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाल चुके हैं कि उनकी जुबान व भाषा भी खासी कमर्शियल हो गई है। भाजपा को इस बात को लेकर सबसे ज्यादा कोफ्त होती है तभी तो भाजपा के तमाम सीनियर नेता कमलनाथ से बात करने में किंचित परहो करते हैं। जैसे जब फूड बिल का भाजपा सदन में समर्थन करने को रााी हो गई तो माननीय मंत्री जी ने बाहर आकर मीडिया में बयान दिया कि ‘फूड बिल पर बीजेपी के साथ हमारी डील हो गई है।’
Posted on 10 August 2013 by admin
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज अपनी पार्टी के माथे पर लगा वह दाग धो डालना चाहती हैं कि वह भाजपा ही है जो संसद को सुचारू रूप से चलने नहीं देना चाहती है। सुषमा ने तय किया है कि जिस वजह से संसद की प्रक्रिया बाधित होगी या जिन कारणों से संसद स्थगित होती है तो वह फौरन ट्वीट कर लोगों को यह बताएंगी कि ऐसा किसकी गलती की वजह से हुआ। गुरूवार को जैसे ही संसद स्थगित हुई सुषमा का ट्वीट सामने आ गया -‘लोकसभा सिर्फ इस वजह से स्थगित हुई कि कांग्रेस के सदस्यगण संसदीय प्रक्रिया को बाधित करने की चेष्टा कर रहे थे और सदन में हंगामा कर रहे थे।’ बुधवार को ट्वीट कर जैसे सुषमा ने पूछा-‘हू डिस्रप्टस द पार्लियामेंट?’ सोमवार को जैसे ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ सुषमा का ट्वीट सामने आया-‘आंध्र के कांग्रेसी सदस्यों ने पहले दिन का सत्र चलने नहीं दिया।’ यानी अपने ट्वीटर हैंडिल को अभिव्यक्ति के सर्वोत्तम हथियार के मानिंद इस्तेमाल करना सीख गई हैं सुषमा।
Posted on 10 August 2013 by admin
मुंबई के एक बड़े डायमंड ज्वैलरी शो रूम को अपना कारोबार समेटना था, चूंकि शो-रूम बंद होना था इसलिए हैवी डिस्काउंट पर अपनी ज्वैलरी बेचने की पेशकश इस शोरूम के मालिक ने अपने कुछ चुनींदा ग्राहकों से की। उन्हें बकायदा एसएमएस भेजकर इस बात की इत्तला दी गई। उनके ग्राहकों में उत्तर भारत के एक प्रमुख राज्य के युवा मुख्यमंत्री की पत्नी भी थीं। टेक्सट मैसेज मिलते ही अगली फ्लाइट से मुख्यमंत्री की पत्नी अपने कुछ खास विश्वासपात्राों के साथ मुंबई पहुंची, शोरूम के मालिक ने उनका स्वागत किया और कहा कि ‘मैडम, आपको जो गहने पसंद आएं उन्हें एक तरफ करवा दें, मैं उन्हें पैक करवा देता हूं।’ मैडम ने मुस्कराते हुए कहा, ‘आप सबको पैक करवा के एक तरफ रखवा दें और बताएं कि इन सबकी कीमत कितनी आती है, आपको पैसे मिल जाएंगे।’ लगता है लोहिया का समाजवाद नवधनाढयता की देहरी पर आकर सर्वस्व गंवा बैठा है।
Posted on 05 August 2013 by admin
अमर सिंह अपने एक नए सियासी अवतार में सामने आने को तैयार हैं। हालिया दिनों में सोनिया और राहुल से इनकी नादीकियां काफी बढ़ी हैं। इन्हें गांधी परिवार से नादीक लाने में दिग्गी राजा की एक महती भूमिका रही है। लिहााा आने वाले लोकसभा चुनाव में पोस्ट पोल अलायंस को लेकर क्षेत्रीय दलों के साथ अमर की एक सक्रिय भूमिका हो सकती है। अमर की ममता बनर्जी, जयललिता, करूणानिधि और नवीन पटनायक जैसे क्षेत्रीय क्षत्रपों से काफी दोस्ती है। सो, वे चुनाव पश्चात इन क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के पाले में भी ला सकते हैं। पूर्व में जब अमर दुबई के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा स्वदेश लौटने वाले थे तो उनके पुराने मित्र अनिल अंबानी ने अपना एक विशेष चार्टर्ड विमान उन्हें दिल्ली लाने के लिए दुबई भेजा था, पर अमर अंबानी के विशेष विमान की बजाए अपने एक शेख मित्र के चार्टर्ड विमान पर सवार होकर स्वदेश लौटे थे। जब वे दुबई में थे तो सोनिया गांधी ने भी बकायदा उन्हें फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा था।