Archive | विशेष

…और अंत में

Posted on 06 September 2014 by admin

जब से राजीव प्रताप रूढ़ी संसदीय ऊर्जा कमेटी के अध्यक्ष बने हैं तब से वे बेहद ही व्यथित हैं, उन्हें लगता है कि अब मोदी मंत्रिमंडल में वे शायद ही जगह पा सकें, वहीं छत्तीसगढ़ के रमेश बैंस और हिमाचल के जेपी नड्डा इस बात से बेतरह खुश बताए जाते हैं कि इन दोनों को किसी भी संसदीय कमेटी की कमान नहीं सौंपी गई है यानी मोदी मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में इनकी किस्मत चमक सकती है।

Comments Off on …और अंत में

नरेंद्र निवेश मोदी

Posted on 31 August 2014 by admin

अपनी जापान यात्रा से वापिस लौटने के बाद प्रधानमंत्री अमरीका की अपनी प्रस्तावित यात्रा पर रवाना होंगे। मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को लुभाना ही जान पड़ता है, अपनी इस यात्रा में मोदी कई इंवेस्टमेंट कंपनियों के सीईओ से मिल रहे हैं, इसके अलावा सिटी बैंक, गोल्ड बैंक सेच्त, ब्लैक रॉक्स, जेपी मॉगर्न के मुखियाओं से भी मिल रहे हैं। मोदी रक्षा क्षेत्र में निवेश लाने को भी उत्साही जान पड़ते हैं क्योंकि डिफेंस सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई खोलने के बाद भी निवेशकों का रूझान इस ओर नहीं हो सका है। यानी मोदी की अमरीका यात्रा का असली मकसद ही निवेशकों पर डोरे डालना है।

Comments Off on नरेंद्र निवेश मोदी

…और अंत में

Posted on 31 August 2014 by admin

अमर सिंह इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ विदेश दौरे पर हैं, उन्होंने पिछले सप्ताह नई दिल्ली से लंदन की सीधी फ्लाईट पकड़ी, फिर वे वहां से सीधे कनाडा चले गए और कनाडा से हंगरी, इस वक्त अमर सिंह अपने परिवार के साथ हंगरी में बताए जाते हैं। समझा जाता है कि 4 सितंबर को वे अपने परिवार समेत बूडापेस्ट से दिल्ली लौटेंगे।

Comments Off on …और अंत में

डिंपल के मुकाबले अपर्णा

Posted on 31 August 2014 by admin

मुलायम सिंह यादव के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव भले ही अब तलक राजनीति में नहीं उतरे हों पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव की इन दिनों सामाजिक कार्यों में सक्रियता देखकर यह बात आसानी से समझी जा सकती है कि उनकी सक्रिय राजनीति में उतरने की कितनी तैयारी है। अखिलेश और प्रतीक की धर्मपत्नियों में सबसे बड़ा साम्य यह है कि दोनों ही उत्तराखंड की रहने वाली हैं, अखिलेश और प्रतीक दोनों का ही प्रेम विवाह हुआ है। अखिलेश की पत्नी डिंपल भले ही सांसद हो, पर अब अपर्णा कहीं भी घर से बाहर निकलती हैं तो उतने ही बड़े लाव-लश्कर के साथ। अभी लखनऊ के स्कूलों में ‘बी अवेयर’ कैंपेन के दौरान अपर्णा एक टीचर की भूमिका में नार आईं और उन्होंने स्कूली छात्राओं को न सिर्फ आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बल्कि लव-जिहाद पर भी एक लंबा लेक्चर दे डाला।

Comments Off on डिंपल के मुकाबले अपर्णा

चौधरी की चौधराहट

Posted on 31 August 2014 by admin

भले ही बिहार के उप चुनाव में कांग्रेस का महागठबंधन भाजपा पर भारी पड़ गया हो। पर चुनावी नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार और मीरा कुमार ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी की शिकायत सोनिया गांधी से की। इन दोनों नेताओं के तर्क यही थे कि अगर चौधरी अपना रवैया बदल लेते तो यह महागठबंधन दो सीटें और जीत सकता था। दरअसल नीतीश अशोक चौधरी से रश्मि वर्मा को टिकट देने को कह रहे थे, पर जब चौधरी नहीं माने तो रश्मि वर्मा भाजपा के पाले में चली गईं और नरकटियागंज से भगवा टिकट पर विजयी रहीं, वहीं मोहनिया सीट से मीरा कुमार अपने एक करीबी को टिकट दिलवाना चाहती थीं, पर उसके लिए भी चौधरी नहीं माने, और यह महागठबंधन मोहनिया सीट हार गया।

Comments Off on चौधरी की चौधराहट

अगला कैबिनेट सचिव कौन?

Posted on 31 August 2014 by admin

अगले कैबिनेट सचिव के लिए रेस में 5 नाम शामिल हैं, जिनमें 1977 बैच के मणिपुर कॉडर के आलोक रावत, 1977 बैच के यूपी कॉडर के नावेद मसूद, 1977 बैच के जम्मू-कश्मीर कॉडर के माधव लाल, 1977 बैच के यूपी कॉडर के पी.के.सिन्हा और 1978 बैच के यूपी कॉडर के सौरभ चंद्रा की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।

Comments Off on अगला कैबिनेट सचिव कौन?

कमान सुरेश प्रभु को

Posted on 23 August 2014 by admin

योजना आयोग की जगह कौन सी नई संस्था अस्तित्व में आएगी भले ही इसका फैसला अभी नहीं हो पाया हो, पर नरेंद्र मोदी ने एक तरह से तय कर दिया है कि इस नई संस्था की कमान सुरेश प्रभु को सौंपी जा सकती है।

Comments Off on कमान सुरेश प्रभु को

झारखंड में सस्पेंस

Posted on 23 August 2014 by admin

झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनावों की आहट को देखते हुए वहां सियासी गतिविधियां तेज हो गई है, इस दफे भाजपा किसी भी कीमत पर यह मौका गंवाना नहीं चाहती। सो, प्रदेश में नए गठबंधनों की सुगबुगाहट है, झारखंड से राज्यसभा सदस्य और रिलायंस में खासा रसूख रखने वाले परिमल नैथाणी इस चुनाव में भाजपा का गठबंधन सुरेश महतो की आजसू से करवाना चाहते हैं, वहीं भाजपा नेता रघुवर दास का गुट अकेले ही चुनाव में जाना चाहता है। भाजपा नेताओं का एक बड़ा वर्ग इस राय का है कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी का विलय भाजपा में होना चाहिए, और मरांडी की स्वच्छ व कर्मठ छवि को देखते हुए उन्हें राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करना चाहिए, स्वयं मोदी व अमित शाह इस राय के माने जाते हैं। क्योंकि अर्जुन मुंडा को अब तक राजनीति में आगे बढ़ाने वाले राजनाथ सिंह की सियासी जमीन ही इन दिनों खिसकी हुई है, सो मुमकिन है कि मुंडा को इस बार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ जाए।

Comments Off on झारखंड में सस्पेंस

…और अंत में

Posted on 17 August 2014 by admin

कप्तान सिंह सोलंकी भले ही हरियाणा के महामहिम पद पर काबिज हो गए हों, पर सक्रिय राजनीति की उनकी आदत अभी गई नहीं है। सूत्रों की माने तो सोलंकी हरियाणा का प्रभार अपने करीबी व मुरैना के एक नेता राम प्रसाद राजौरिया को तथा महाराष्ट्र का प्रभार अपनी एक करीबी नेत्री ममता को दिलाने की कवायद कर रहे हैं।

Comments Off on …और अंत में

‘बेस्ट ड्रेस्ड पीएम’ नरेंद्र मोदी

Posted on 17 August 2014 by admin

वाल स्ट्रीट जनरल के एक सर्वेक्षण में लोगों की वोटिंग के आधार पर नरेंद्र मोदी को भारत का ‘बेस्ट ड्रेस्ड पीएम’ घोषित किया गया है, सबसे खास बात यह है कि मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी इस रेस में पछाड़ दिया है, मोदी के 87 फीसदी वोट के सामने पंडित नेहरू को मात्र 5.7 फीसदी वोट ही हासिल हो पाए, अटल बिहारी वाजपेयी को 2.8 फीसदी और अपनी खास फैशन स्टाइल व हेंडलूम की साड़ियों के लिए मशहूर इंदिरा गांधी को मात्र 3 फीसदी वोट ही मिल पाए। मनमोहन सिंह तो एक प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। सो, मोदी भारत के अब तक के सबसे ‘बेस्ट ड्रेस्ड पीएम’ में शुमार हो गए हैं।

Comments Off on ‘बेस्ट ड्रेस्ड पीएम’ नरेंद्र मोदी

Download
GossipGuru App
Now!!