भाजपा की 10 सीटें कम |
October 26 2014 |
हरियाणा में भाजपा के विधायकों की संख्या में कम से कम 10 का इजाफा हो सकता था, सिर्फ और सिर्फ अगर अपनों ने अपनों के साथ दगा न किया होता। भाजपा में जयचंदों की एक लंबी फेहरिस्त रही, मसलन सोनीपत में अपने भाई को टिकट नहीं मिलने से नाराज रमेश कौशिक खेमे ने कथित तौर पर भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया, सूत्र बताते हैं कि फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा सीट से अपने बेटे का टिकट कट जाने से नाराज कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद संसदीय सीट पर गुर्जरों का वोट भाजपा की ओर नहीं जाने दिया। ऐसी ही कुछ शिकायत जींद से भी आई है। क्या अमित शाह इन बातों को गंभीरता से लेंगे? |
Feedback |