राज के बुरे दिन

November 15 2014


इन महाराष्ट्र चुनावों के नेतीजों ने मनसे के बड़बोले नेता राज ठाकरे की हवा निकाल दी है। उनकी पार्टी के बारे में सोशल मीडिया पर यह जोक खासा पॉपुलर हो रहा है कि मनसे ‘ओ एल एक्स’ पर सेल पर है, पर कोई ग्राहक सामने नहीं आ रहा है। राज अपने दल बल के साथ अब शिवसेना में जाने की जुगत भिड़ा रहे हैं, जिसकी हालत भी इन दिनों खस्ता है। राज अपने खास मित्र नितिन गडकरी से भी खासे नाराज बताए जाते हैं, जिन्होंने इन चुनावों से पहले राज को यह आश्वासन दे रखा था कि भाजपा उनकी पार्टी के लिए महाराष्ट्र में 60 सीटें छोड़ सकती है, पर जब चुनाव से ऐन पहले गडकरी ने जब अमित शाह से राज की बात कराई तो शाह ने उन्हें गठबंधन के तहत मुंबई में 7 सीटों का ऑफर दिया। इस पर भड़क गए राज, बोले ‘हमारे पास तो अभी 13 विधायक हैं, हम सिर्फ 7 सीटों पर कैसे चुनाव लड़ सकते हैं? जबकि गडकरी जी ने तो 60 सीटों का ऑफर दिया था?’ इस पर कथित रूप से शाह ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा-‘आपने गलत सुन लिया होगा, नितिन जी ने भी 60 नहीं 7 कहा होगा।’ और चुनावी नतीजे जैसे आए, कम से कम वह तो शाह की दूरदर्शिता की ओर इशारा करते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!