| बाबा की बदली हवा |
|
December 19 2016 |
|
बाबा रामदेव की बदली भाव-भंगिमाएं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि कहीं सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। क्या ममता बनर्जी को पीएम मैटीरियल बताना बाबा की इसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था? सूत्र बताते हैं कि बाबा की आक्रामक व्यापार नीति को लेकर संघ का शीर्ष नेतृत्व कुछ अनमना सा है, संघ की त्रिमूर्त्ति भागवत, भैय्याजी जोशी व दत्तात्रेय बाबा को भगवा वेश में व्यापारी ही मानते हैं। स्वयं पीएम और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की धारणा के विपरीत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और नितिन गडकरी बाबा से किंचित अतिरिक्त स्नेह भाव रखते हैं और गाहे-बगाहे ये दोनों नेता संघ के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बाबा का पक्ष मजबूती से रखते आए हैं। पर धीरे-धीरे सियासी हवा का रूख बदल रहा है, जो बाबा को भी अपनी रणनीति बदलने को मजबूर कर रहा है। |
| Feedback |