ज्योतिषियों की राय में यह नया साल भयंकर ऊथल-पुथल लेकर आएगा |
January 02 2017 |
नव वर्ष 2017 के आलोक में प्रतिष्ठित ‘पार्लियामेंटेरियन’ पत्रिका के ताजा अंक में देश-विदेश के नामी-गिरामी ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों को जगह मिली है। इनमें से एक हैं संजय चौधरी, जिन्होंने 1 नवंबर 2016 को ही भविश्यवाणी कर दी थी कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। भारत की जन्मपत्री को आधार बना कर चौधरी कहते हैं कि इसमें शनि अपनी धीमी गति से धनु की ओर बढ़ रहा है, वहां यह इसके आठवें घर में प्रवेश करेगा, और 25 जनवरी 2020 तक यहीं जमा रहेगा। चंद्र-राहु की दषा 31 जनवरी 2017 से 2 अगस्त 2018 तक बनी रहेगी, इसके दुश्प्रभाव से आम भारतीयों की कमाई घटेगी, बड़े बिजनेस पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं, दुश्मन ग्रह भारी पड़ सकता है, जिससे बड़ी तादाद में नौकरियां जा सकती हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के बारे में संजय चौधरी का कहना है कि 2017 की शुरूआत में पार्टी में अंतर्कलह मच सकती है, कई पार्टी कद्दावर भाजपा छोड़ सकते हैं। अप्रैल 2017 में मोदी कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल मुमकिन है, जिसमें कई हैवीवेट मंत्रियों की कुर्सी छिन सकती है। कांग्रेस अन्य दलों से गठबंधन के उपरांत एक नई व प्रभावशाली भूमिका में नज़र आ सकती है। नोटबंदी से उपजे हालात देश को कई बड़े ‘शॉक’ दे सकते हैं, कंपनियां बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। चीन के साथ भारत के संबंधों में तल्खी आ सकती है और सीमा पर तनाव बढ़ सकता है। मार्च से मई 2017 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। |
Feedback |