और अंत में |
June 19 2022 |
पिछले दिनों भाजपा के बैरकपुर के सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए। अर्जुन सिंह टीएमसी से 2019 में भाजपा में आए थे और चुनाव जीते थे। भाजपा ने अर्जुन सिंह के पार्टी छोड़ कर जाने की वजह को जानने के लिए एक ’फैक्ट फाईंडिंग कमेटी’ गठित की थी, इस कमेटी की रिपोर्ट किंचित चौंकाने वाली है। दरअसल, अर्जुन सिंह पिछले दिनों बंगाल के जूट व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर मोदी सरकार के एक सीनियर मंत्री के पास गए थे। कहते हैं मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल के सामने ही अपने सांसद को बेतरह हड़का दिया और कहा-’इस मामले से आपका क्या लेना देना है?’ सांसद मंत्री जी के इस व्यवहार से अचंभित रह गए और इस बात की शिकायत इन्होंने ऊपर की, पर यह मंत्री ऊपर दोनों के ही प्यारे हैं, सो कोई सुनवाई हुई नहीं तो, नाराज़ होकर अर्जुन सिंह ने तृणमूल में जाने का मन बना लिया। |
Feedback |