240 संगठन मंत्री

September 05 2009


याद कीजिए भाजपा के भीष्म पितामह जिस वक्त गोविंदाचार्य को वापिस संघ में भेजने की पुरकश वकालत कर रहे थे उस समय यह बात भी परवान चढ़ी थी कि भगवा पार्टी में संगठन मंत्री का पद ही खत्म कर देना चाहिए। पर आज भाजपा में संघ की धार को तेज करने के लिए कोई 240 से भी ज्यादा संगठन मंत्री सक्रिय हैं। पार्टी की शिमला चिंतन बैठक में धूमल ने खुलेआम रोना रोया था कि हिमाचल में मात्र 4 लोकसभा सीटें हैं, पर यहां भी 4 संगठन मंत्री तैनात हैं। शिवराज और रमण सिंह तो इनसे पहले से दुखी हैं क्योंकि कोई भी ट्रांसफर-पोस्टिंग मुख्यमंत्री के पास पहुचने से पहले ही संगठन मंत्री उसे गड़प लेता है। प्रदेश की आईएएस लॉबी भी ताकतवर संगठन मंत्रियों के इर्द-गिर्द ही डोलती है। एक गुजरात ही ऐसा राज्य है जहां इनकी बिल्कुल नहीं चलती। सो पार्टी में अब यह मन बना है कि संगठन मंत्रियों की संख्या कम कर उसे 240 से दो दर्जन यानी 24 पर ले आया जाए। विचार तो अच्छा है पर जब संघ माने तब ना।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!