Archive | January, 2023

क्या खड़गे जाएंगे बिहार?

Posted on 08 January 2023 by admin

बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस 5 जनवरी से दिग्विजय सिंह के ननिहाल से प्रारंभ होने वाली यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को बिहार आमंत्रित किया है। पर इस पर खड़गे ने अभी हामी नहीं भरी है। खड़गे ने अपने एक सलाहकार राज्यसभा सांसद सैय्यद नासिर हुसैन से इस बारे में राय मांगी है। काफी मशक्कत के बाद हुसैन इस राय पर पहुंचे है कि ’कम से कम अपनी पहली यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिहार या यूपी जैसे राज्यों में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इन राज्यों में पार्टी का कैडर बेहद कमजोर है,’ सो खड़गे के लिए वहां भीड़ जुटानी एक कठिन चुनौती होगी। हुसैन ने बिहार की स्थानीय कांग्रेस इकाई से भी राय मांगी थी, उसके बाद ही वे इस नतीजे पर पहुंचे कि खड़गे को बिहार नहीं जाना चाहिए, हुसैन ने अपनी राय से अध्यक्ष को अवगत करा दिया है, जिन्हें इस बारे में अपना अंतिम फैसला लेना है।

Comments Off on क्या खड़गे जाएंगे बिहार?

अडानी अब अखबार में

Posted on 08 January 2023 by admin

एक बड़े राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक और उनके भाषाई संस्करणों पर, तथा दक्षिण भारत के एक सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले अंग्रेजी अखबार पर गौतम अडानी का कब्जा होने वाला है। दक्षिण भारत का यह अखबार एन राम और मालिनी पार्थसारथी की आपसी जंग की भेंट चढ़ सकता है। सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ समय से मालिनी गौतम अडानी के निरंतर संपर्क में बताई जाती हैं। रही बात उस बड़े अंग्रेजी दैनिक समूह की तो यह तो दो भाईयों की आपसी जंग में उलझ गया है। इस अखबार समूह के स्वामित्व वाले दोनों भाईयों की आपसी लड़ाई ने अब बंटवारे की शक्ल अख्तियार कर ली है। सूत्रों की मानें तो भाईयों ने तय किया है कि ’अखबार को बेच दिया जाए, और डिजिटल और चैनल का आपस में बंटवारा हो जाए।’ वैसे भी दोनों भाईयों की राय में प्रिंट केवल सरकार को खुश रखने का उपक्रम है, इससे पैसा बनाना मुश्किल कार्य है।

Comments Off on अडानी अब अखबार में

आदमी पार्टी का अगला निशाना

Posted on 08 January 2023 by admin

गुजरात चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आम आदमी पार्टी का अगला निशाना मध्य प्रदेश या फिर राजस्थान हो सकता है। केजरीवाल की रणनीति 2029 तक साल दर साल एक राज्य में आप का व्यापक जनाधार तैयार करने की है, आप का फोकस उन राज्यों पर ज्यादा है जहां वह कांग्रेस को रिप्लेस कर सके। लगता है भाजपा के ’कांग्रेस मुक्त भारत’ के एजेंडे को केजरीवाल ने आत्मसात कर लिया है, जाहिर है उनके इस अभियान में कहीं न कहीं उन्हें भगवा आस्थाओं का सहारा भी मिल रहा है।

Comments Off on आदमी पार्टी का अगला निशाना

Download
GossipGuru App
Now!!