सूत्र बताते हैं कि आर्मी चीफ वी.के.सिंह की रवानगी 6 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है और इन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है।
Posted on 28 February 2012 by admin
सूत्र बताते हैं कि आर्मी चीफ वी.के.सिंह की रवानगी 6 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है और इन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है।
Comments Off on …और अंत में
Posted on 28 February 2012 by admin
संसद के आने वाले इस सत्र में एंट्रेक्स डील, इटली के हत्यारे शिप का मामला, नार्वे में भारतीय दंपत्ति का मामला, मालदीव प्रकरण व जनरल वी.के.सिंह का मामला हावी रहने वाला है।
Comments Off on हंगामाखेज होगा संसद सत्र
Posted on 28 February 2012 by admin
मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई.कुरैशी पिछले कुछ दिनों में उप राष्ट्रपति पद के एक मजबूत दावेदार बनकर उभरे थे, और हालिया दिनों की उनकी कार्य प्रणाली व तमाम बड़े फैसले सत्ता पक्ष के ज्यादा मुफीद भी थे। पर यूपी चुनावों में जिस तरह चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी की छिछालेदारी हुई है, रॉबर्ट वाड्रा के काफिले को रोका गया, गांधी परिवार को कुरैशी की यह बदली भाव-भंगिमाएं ज्यादा रास नहीं आ रही हैं और समझा जाता है कि फिलहाल तो कुरैशी का नाम उप राष्ट्रपति पद की रेस में बाहर हो गया है।
Comments Off on कुरैशी की ताजपोशी में कांटे
Posted on 28 February 2012 by admin
भगवा राजनीति में कॉरपोरेट शैली के प्रवर्तक राजनेता नितिन गडकरी जो भी करते हैं, खम्म ठोककर करते हैं, इसका अहसास उन्होंने काफी दफे अपने पार्टी के सीनियर नेताओं को करा दिया है। गडकरी के पिछले लंदन दौरे को मैनेज करने वाले व कभी अडवानी लाडली प्रतिभा के बेहद करीबी समझे जाने वाले राजेश शाह को उपकृत करने के लिए गडकरी ने अपनी कमर कस ली है, सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में शाह को महाराष्ट्र से भाजपा कोटे से राज्यसभा में लाया जा सकता है। सनद रहे कि शाह मुकेश अंबानी के खास दरबारियों में शुमार होते हैं।
Comments Off on वाह जी शाह वाह जी शाह
Posted on 28 February 2012 by admin
हरेन पांडया मर्डर कांड एक बारगी पुन: सुर्खियों में आने वाला है, सनद रहे कि इस मामले में पहले अहमदाबाद ट्रायल कोर्ट ने 12 में से 9 आरोपियों को दोषी करार दिया था, बाद में गुजरात हाई कोर्ट से यह सारे आरोपी उचित साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए थे। पांडया की पत्नी लगातार इस मामले को उठाती रही और कहती रही कि अपने पति के हत्यारों को सजा दिलवा के ही वह चैन की सांस लेंगी। कांग्रेस को भी यह मामला सियासी भाव-भंगिमाओं से ओत-प्रोत लग रहा था, सो इस मामले को सीबीआई जांच के सुपुर्द कर दिया गया। सीबीआई जांच से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि हरेन पांडया मर्डर कांड में क्या कहीं सोहराबुद्दीन व तुलसी प्रजापति का हाथ तो नहीं था, जिस वजह से इनका पुलिस एन्काउंटर हो गया।
Comments Off on पांडया मर्डर कांड फिर सुर्खियों में
Posted on 28 February 2012 by admin
जनता के बदलते मिजाज की थाह पाने में तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को पूरी महारथ हासिल है। तभी तो उन्होंने जसवंत नगर की एक जनसभा में वहीं मंच पर मौजूद अपने छोटे भाई शिवपाल यादव से कान पकड़ कर उठक-बैठक करवा दी, नेताजी जानते थे कि शिवपाल से जनता बेहद नाराज हैं, इसीलिए उन्होंने अपने छोटे भाई को फौरन यह हुक्म दिया कि वे अपनी पुरानी गलतियों के लिए जनता से कान पकड़ कर माफी मांगे। क्या नेता जी को भी अपनी पुरानी गलतियों का अहसास है?
Comments Off on नेताजी की नौटंकी
Posted on 28 February 2012 by admin
तमाम बड़े न्यूज चैनलों ने अन्य दलों के नेताओं साथ 6 तारीख के लिए भाजपा नेताओं की बुकिंग भी अभी से पूरी कर ली है, 6 तारीख वह दिन है जब 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आएंगे। चैनल वालों को सुबह 8 बजे से 1 बजे के बीच तो भाजपा के बड़े नेतागण उपलब्ध हो रहे हैं, पर एक बजे के बाद सभी एक स्वर में बिजी हैं। क्योंकि एक बजते-बजते चुनावों के स्पष्ट रूझान सामने आने लगेंगे। और भाजपा नेताओं को इस दफे बखूबी इस बात का इल्म है कि गोवा व मणिपुर में उनके लिए कोई संभावना नहीं है, उत्तराखंड व पंजाब में सत्ता उन्हें अपने हाथों जाती दिख रही है और यूपी में भाजपा अपने पिछले जोड़ में महज 10-15 सीटों का ही इजाफा कर पा रही है, ऐसे में भला कोई भगवा नेता क्यों चैनलों पर अपनी मिट्टी-पलीद कराने आएगा।
Comments Off on भाजपा का डर
Posted on 28 February 2012 by admin
आखिरकार क्यों आई जयललिता और शशिकला की इतनी पुरानी दोस्ती में दरार, रिश्तों में खटास। सूत्र बताते हैं कि नरेंद्र मोदी ने जयललिता को पहले पहल यह ‘टिप’ दी थी कि उनका कोई निकटस्थ सहयोगी ही उनके खिलाफ किसी बड़े षडयंत्र को अंजाम दे रहा है, जाहिर है मोदी का इशारा शशिकला की ओर था। मोदी ने अपनी खास दोस्त जयललिता को यह भी चेताया था कि उनके ऊपर जानलेवा हमला भी हो सकता है। मोदी से यूं तो जयललिता की मित्रता काफी पुरानी है, पर जया ने शुरू में मोदी की बातों पर ध्यान नहीं दिया, पर एक दिन उन्हें जब खटका हुआ तो उन्होंने शशिकला और उनके घर वालों के फोन खुफिया विभाग वालों को टेप करने को कहा, इसी फोन टेपिंग में कुछ ऐसे राज उभर कर सामने आए जिसने तमिल महारानी को दहला दिया। और शशिकला के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत हुई।
Posted on 28 February 2012 by admin
जिंदगी के हर मोड़ पर विजय की ख्वाहिश रखने वाले विजय माल्या के लिए उनकी राह इतनी मुश्किल कभी नहीं रही थी। पिछले काफी समय से माल्या यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने की कोशिश में जुटे हैं, पर अब तक उन्हें 10 जनपथ सोनिया से मिलने का समय नहीं दे रहा है। सूत्र बताते हैं कि माल्या की रंग-बिरंगी जीवनशैली कभी भी गांधी परिवार को खासकर सोनिया व प्रियंका को मुफीद नहीं लगी। सो पहले जब माल्या सरकार से किंगफिशर के स्पेशल पैकेज की मांग कर रहे थे तो उन्हें सरकार की ओर से टका-सा जवाब मिल गया। अब माल्या अपनी तमाम देनदारी को लांग टर्म लोन में बदलवाना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि उनकी कंपनी के जो अकाऊंट फ्रीज हो गए हैं, उन्हें डिफ्रीज किया जाए, लगता है अकाऊंट डिफ्रीज के मामले में माल्या की सुन ली जाएगी। बाकी के मामले ठंडे बस्ते में।
Comments Off on माल्या से नहीं मिली सोनिया
Posted on 20 February 2012 by admin
पिछले दिनों माननीय राष्ट्रपति के विधायक पुत्र राव साहब शेखावत की गाड़ी से महाराष्ट्र पुलिस को चेकिंग के दौरान एक करोड़ की नकदी मिली। राज्य पुलिस एनसीपी के आर.आर. पाटिल के अधीन आती है, सो मामले को रफा-दफा करने में आर.आर.पाटिल की सक्रियता देखते ही बनती थी, पहले कहा गया कि इन नोटों के बंडलों को किसी ने गाड़ी में रख दिया। फिर बयान आया कि महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में 87 गरीब उम्मीदवारों को बांटने के लिए यह पार्टी का पैसा था, मगर कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी ने इस बयान को अब तक कंफर्म नहीं किया है।
Comments Off on एक करोड़ का शोर