Archive | January, 2012

…और अंत में

Posted on 31 January 2012 by admin

16 मार्च से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है, सनद रहे कि बजट इसके बाद ही आएगा।

Comments Off on …और अंत में

जस्टिस भंडारी को हरी झंडी

Posted on 31 January 2012 by admin

जस्टिस दलबीर भंडारी ने अब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में बतौर जज जाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है क्योंकि कानून मंत्रालय ने उनकी यह फाइल स्वीकृत कर ली है।

Comments Off on जस्टिस भंडारी को हरी झंडी

दीदी का झटका

Posted on 31 January 2012 by admin

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा को उनकी नई जिम्मेदारियां रास नहीं आ रही हैं, सूत्र बताते हैं कि उन्हाेंने ममता बनर्जी से मिलकर साफ कर दिया है कि ममता उनके किसी विकल्प की तलाश कर लें, दरअसल मित्रा जो कभी दीदी के आंखों के तारे हुआ करते थे, वे ममता की लोकलुभावन नीतियों खासकर उनकी ‘नो टैक्स पॉलिसी’ से आजिज आ चुके हैं, मित्रा जो मूलत: एक अर्थशास्त्री हैं, वे अर्थशास्त्र व राजीति के इस अनोखे घालमेल को पचा नहीं पा रहे हैं, वहीं दीदी इन दिनों अपने रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को नहीं पचा पा रही हैं, दीदी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आगामी रेल बजट से पहले दीदी त्रिवेदी को एक जोर का झटका देने वाली हैं।

Comments Off on दीदी का झटका

जाएगा कुछ राज्यपालों का राज

Posted on 31 January 2012 by admin

नए राज्यपालों की नियुक्ति, कुछ के फेरबदल और कुछ को एक्सटेंशन मिलने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कम से कम दो राज्यपाल ऐसे हैं जो बीमार चल रहे हैं, सरकार उन्हें बदलने की सोच रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के.शंकर नारायण हृदय रोग से पीड़ित हैं और इन दिनों उनका अक्सर अस्पताल में ही चक्कर लग रहा है। केरल के राज्यपाल एम.ओ.एच फारूख को अभी चैन्नई के अस्पताल में रिनल की कुछ समस्याओं की वजह से भर्ती कराया गया है, कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को फिलवक्त केरल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि कम से कम दो राज्यपालों के राज्य बदलने की तैयारी है और 2 को 5 वर्षों का एक्सटेंशन दिया जा रहा है। नए राज्यपाल के लिए कई नाम सियासी हलकों में उमड़धुमड़ रहे हैं पर यूपीए सरकार इस मामले में फिलहाल तो उदासीन ही दिखती है।

Comments Off on जाएगा कुछ राज्यपालों का राज

पीएम टि्वटर पर

Posted on 31 January 2012 by admin

लगता है प्रधानमंत्री के नवनियुक्त सलाहकार पंकज पचौरी ने अपनी नई हैसियत में काम-धाम शुरू कर दिया है, प्रधानमंत्री का एक नया टि्वटर एकाऊंट ‘पीएमओ इंडिया’ प्रकाश में आया है और सबसे खास बात तो यह कि यह एकाऊंट किसी को ‘फॉलो’ भी नहीं कर रहा।

Comments Off on पीएम टि्वटर पर

…जाने से पहले

Posted on 31 January 2012 by admin

मौजूदा राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल जिनका कार्यकाल इस वर्ष जुलाई में समाप्त हो रहा है, उन्हाेंने करीने से अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं, अपनी रुखसती से पहले वह देश के सभी राज्यों के दौरे का प्रोग्राम बना चुकी हैं, मई में वह भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव व उनके ऊपर के अधिकारियों से मिलेंगी। इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, प्रमुख मीडिया कर्मियों तथा देश के कुछ चुनींदा एनजीओ के कर्णधारों से भी मिलेंगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में वे केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों से मिलना भी प्लॉन कर रही हैं, राष्ट्रपति भवन में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से ही ऐसी अस्फुट खबरें सुनने को मिल रही हैं।

Comments Off on …जाने से पहले

राष्ट्रपति की बदली भंगिमाएं

Posted on 31 January 2012 by admin

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सोनिया गांधी विशेष तौर पर दिल्ली में बनी रहीं, अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों से समय निकालते हुए। देखने वालों ने यह भी देखा कि कैसे एक न्यूज चैनल की सलाह पर माननीय राष्ट्रपति पहली दफा बच्चों से घुल-मिल कर बात करती दिखीं और अपने पूर्ववर्ती ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की याद दिला गईं, जिनका बच्चों व युवाओं से एक खास तरह का लगाव रहता था। पर्यवेक्षक तो यहां तक मान रहे हैं कि माननीय राष्ट्रपति का यह उपक्रम अगली बार के लिए उनके दावे के कयासों को और पुख्तगी दे रहा है।

Comments Off on राष्ट्रपति की बदली भंगिमाएं

नेताजी का गांधी प्रेम

Posted on 31 January 2012 by admin

जाने यह कैसा एक हसीन इत्तफाक था एक दिन अचानक यूं ही लखनऊ एयरपोर्ट पर दो विपरीत धु्रवों की राजनीति करने वाले राजनेताओं का आमना-सामना हो गया हिंदू हृदय सम्राट में शुमार होने वाले वरुण गांधी ने जब मुसलमानों के रहनुमा बनने की कवायद में जुटे मुलायम सिंह को सामने से आते देखा तो तपाक से उनसे मिलने जा पहुंचे, ये दोनों नेता इतनी आत्मीयता से बतिया रहे थे कि वहां मौजूद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भी एकबारगी असहज हो गए, वहां उपस्थित सपा के एक सांसद ने मुलायम की सुरक्षा में लगे एनएसजी कमांडों से कहा कि वे फौरन मुलायम को चारों तरफ से घेर लें ताकी इन दोनों नेताओं की यह मुलाकात मीडिया की नजरों से बच जाए। वैसे भी नई दिल्ली में मुलायम सिंह का सरकारी निवास व वरुण गांधी की मां मेनका गांधी का सरकारी निवास 14 अशोक रोड एकदम आमने-सामने हैं, चुनांचे दोनों नेताओं की न सिर्फ देखा-देखी हो जाती है, बल्कि बदलते वक्त के साथ इनकी आत्मीयता और परवान चढ़ती जाती है।

Comments Off on नेताजी का गांधी प्रेम

वाय दिस धोखाधड़ी जी?

Posted on 24 January 2012 by admin

चर्चित तमिल अभिनेता धनुष के ‘कोलावरी डी’ गाने की धूम उत्तराखंड चुनाव में भी सुनाई दे रही हैं। युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सियासी दलों ने ‘कोलावरी डी’ के धुन पर चुनावी धुनें तैयार करवायी हैं। हाल में ही नैनीताल में भ्रष्ट नेताओं के पोल खोलने के लिए वहां के स्थानीय युवाओं ने पूरे मनोयोग के साथ एक गाना तैयार किया और उसे आनन-फानन में यू-टयूब पर भी डाल दिया है जहां यहां गाना खूब पॉपुलर हो रहा है, जरा इस गाने के बोल देखिए, ‘वाय दिस धोखा धड़ी जी’ कहना न होगा कि उत्तराखंड की चुनावी फिजां में वाकई ‘कोलावरी डी’ की धूम मच गई है।

Comments Off on वाय दिस धोखाधड़ी जी?

मुलायम का परिवारवाद

Posted on 24 January 2012 by admin

उत्तर प्रदेश चुनाव 2012 में मुलायम सिंह एंड कुनबा को सत्ता की पदचापें साफ सुनाई दे रही हैं। भले ही मुलायम ने अखिलेश को यूपी चुनाव की पूरी बागडोर सौंप रखी हो, मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी भी चुनाव प्रचार में अपना दम आजमा रही है। मुलायम के दिवंगत भतीजे रामवीर सिंह के पुत्र व नेताजी के पोते तेज प्रताप जो कि विदेश से एमबीए की पढ़ाई पूरी करके आए हैं, बीटेक करने वाले आदित्य जो मुलायम भ्राता शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं। मुलायम के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का बेटा अंशुल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव का पुत्र अक्षय, ये सभी जोर-शोर से सपा के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं मुलायम के एक अन्य पुत्र प्रतीक अपने मौसा प्रमोद गुप्ता जो कि सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनका प्रचार अभियान संभाल रहे हैं। मुलायम परिवार की पूरी यंग जेनरेशन भरथना, इटावा व लखनऊ में पार्टी के साइकिल पर पैडल मार रही है।

Comments Off on मुलायम का परिवारवाद

Download
GossipGuru App
Now!!