Archive | August, 2011

…और अंत में

Posted on 16 August 2011 by admin

कर्नाटक के भाजपा नेताओं पर लोकायुक्त का डंडा चलने वाला है। येदुरप्पा के कई निकट सहयोगियों, उनके दामाद, दोनों बेटों, लहर सिंह, दिवाकर और कुमारस्वामी पर लोकायुक्त पुलिस ने छापे मारने की पूरी तैयारी कर ली है।

Comments Off on …और अंत में

सेंट्रल हॉल में कांग्रेसी

Posted on 16 August 2011 by admin

एक ओर जहां संसद में कांग्रेसी मंत्रियों के हौंसले अराजक व बेलगाम हैं, वहीं ज्यादातर कांग्रेसी सांसदों के मनोबल गिरे हुए हैं। क्या यही कारण है कि दोनों सदनों में कांग्रेस की बेंच लगभग खाली हैं और ज्यादातर कांग्रेसी सांसद सेंट्रल हॉल में गप्पे लड़ाते देखे जा सकते हैं।

Comments Off on सेंट्रल हॉल में कांग्रेसी

काले धन का काला चिट्ठा

Posted on 16 August 2011 by admin

विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन अकाऊंट का खुलासा तो अब यदा-कदा टि्वटर पर भी होने लगा है। सियासी गलियारों में यह लिस्ट तो कहीं पहले से घूम रही थी, अंग्रेजी के एक अखबार ने तो बकायदा यहां तक छाप डाला कि ऐसे खाताधारियों की संख्या 700 के करीब हैं। पर चर्चा सिर्फ एक विदेशी बैंक की हो रही है जबकि भारतीयों के लगभग 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपए विदेशी बैंकों में जमा है। यानी बैंक कई और भी हैं, और जिस बैंक का नाम सामने आ गया है, उससे पैसा कब का इधर-ऊधर हो चुका होगा। और शायद सरकारी एजेंसियों के हवाले से यह खबर भी इसीलिए लीक कराई गई है।

Comments Off on काले धन का काला चिट्ठा

उल्फा से बातचीत अटकी

Posted on 16 August 2011 by admin

उल्फा के साथ सरकार की बातचीत में फच्चर फंस रहा है, उल्फा का हार्डलाइनर ग्रुप (परेश बरूआ)सरकार के समझौते के प्रारूप को मानने को तैयार नहीं हो रहा। सो, यह बातचीत टूट न जाए इसे बचाने के लिए सरकारी दूत अभी से सक्रिय हो गए हैं और वे समझौते के प्रारूप को और भी लचीला बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। अरविंद राजखोवा तो मानने को तैयार हैं, पर बरूआ म्यांमार में बैठे-बैठे सरकार की नाक में दम कर रहे हैं।

Comments Off on उल्फा से बातचीत अटकी

सिध्दू वेस्ट दिल्ली से

Posted on 16 August 2011 by admin

एक टीवी चैनल के ताजा जनमत सर्वेक्षण नतीजे आने के बाद भाजपा के हौंसले बम-बम हैं, इस सर्वेक्षण नतीजों में दिल्ली समेत तमाम हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस के ऊपर भाजपा की बढ़त बताई गई है। पर पंजाब में कमल कुम्हला सकता है, इसे देखते हुए अमृतसर से भगवा सांसद नवजोत सिंह सिध्दू ने तय किया है कि वे इस दफे का लोकसभा चुनाव वेस्ट दिल्ली से लड़ेंगे, वहीं पार्टी के और देदीप्यमान नक्षत्र अरुण जेटली इस दफे नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

Comments Off on सिध्दू वेस्ट दिल्ली से

जाजू पर आरोप

Posted on 16 August 2011 by admin

‘कैश फॉर वोट’ मामले के चर्चित आरोपी संजीव सक्सेना ने भाजपा अध्यक्ष के करीबी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्याम जाजू पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। सक्सेना ने एक शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि उन्हें जो भी पैसे मिले थे वे उन्हें भाजपा मुख्यालय में श्याम जाजू ने दिए थे। उसके बाद उन्हें भाजपा के एक बड़े नेता के घर ले जाया गया था। जब वे अशोक अर्गल के घर पहुंचा तो भाजपा के यह शीर्ष नेता वहां भी मौजूद थे, जहां स्टिंग को सिरे चढ़ाया जा रहा था।

Comments Off on जाजू पर आरोप

सेन पर महाभियोग

Posted on 16 August 2011 by admin

एक निवर्तमान जज पर महाभियोग का सबसे बड़ा मामला संसद में आने वाला है। मामला सौमित्र सेन का है, इन पर आरोप है एक मामले में (जब ये वकील थे) बतौर लिक्विडेटर कोलकाता की एक प्रॉपर्टी का पैसा इनके निजी अकाऊंट में जमा हो गया था। इस मामले की जांच के लिए जो कमेटी गठित हुई थी उसने सेन को दोषी ठहराया है। अब महाभियोग का यह मामला 17-18 अगस्त को राज्यसभा में और 24-25 को लोकसभा में आने वाला है। संसद की रजामंदी के लिए इसे 2 तिहाई मतों से पास होना चाहिए, पर इस मामले में व्हिप जारी नहीं हो सकता। कानून मंत्रालय की ऐन वक्त भी यही कोशिश जारी है कि जस्टिस स्वयं अपना इस्तीफा पेश कर इस संकट से उबर जाएं।

Comments Off on सेन पर महाभियोग

स्टिंग ऑपरेशन में पत्रकार

Posted on 16 August 2011 by admin

सत्ता के गलियारों में एक सीडी की खूब चर्चा है जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली के 11 प्रमुख पत्रकारों को पैसा लेते रंगे हाथों उसमें फिल्माया गया है, समझा जाता है कि इस स्टिंग-ऑपरेशन को एक पूर्व कांग्रेसी मंत्री (जो अब राज्य के गवर्नर हैं) ने सरंजाम दिया है। दिल्ली के बंगाली मार्किट इलाके में भाजपा के एक बड़े नेता के सहयोग से और येदुरप्पा के मनी-बैग की मदद से इस गवर्नर के खिलाफ काफी दिनों से मीडिया में खबरें प्लांट कराई जा रही थीं, जिसमें कथित तौर पर दिल्ली के 11 प्रमुख पत्रकारों (प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक) की जेबें गर्म की जा रही थीं। कहते हैं यह सीडी एक-दो सप्ताह के अंदर मार्किट में आ जाएगी, तब कई सफेदपोशों की इात सरेआम बाजार में उछल सकती है।

Comments Off on स्टिंग ऑपरेशन में पत्रकार

कांग्रेस के रहमोकरम पर करमवीर

Posted on 16 August 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के डीजीपी करमवीर सिंह रिटायर होने वाले हैं, पर सिर्फ अपने पद से, महत्त्वाकांक्षाओं से नहीं। कभी उन्होंने माया मैडम के जूते साफ कर दिए थे तो क्या खूब हंगामा मचा था, अब तो वे कांग्रेस के लिए भी वह हर कुछ करने को तैयार हैं, सो सतीश मिश्रा के कहने पर स्वयं दिग्विजय सिंह उनकी पैरवी कर रहे हैं। करमवीर बहुत कर्मशील हैं चाहते हैं केंद्र सरकार अब उन्हें सेवा करने का मौका दे, या तो गृह मंत्रालय में उन्हें स्पेशल सेक्रेटरी बनाया जाए या फिर किसी राज्य का गवर्नर। पद हासिल करने का मंत्र उन्हें बखूबी मालूम है सो क्या पता…?

Comments Off on कांग्रेस के रहमोकरम पर करमवीर

बसपा-कांग्रेस की खिचड़ी

Posted on 16 August 2011 by admin

कांग्रेस इसे सियासत मानती है और सपा इसे डबल गेम। यूपी विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां कुछ कांग्रेसी नेता सपा के साथ अलग खिचड़ी पका रहे हैं वहीं यूपी से जुड़े कुछ कांग्रेसी नेता ऐसे भी हैं जो बसपा के साथ लुका-छिपी का खेल खेल रहे हैं,सो जैसे ही राजीव शुक्ला केंद्र में मंत्री बनते हैं, माया करीबी सतीश मिश्रा शुक्ला को बधाई देने उनके लोदी रोड स्थित निवास पर पहुंच जाते हैं, आय से अधिक संपत्ति मामले में जब मायावती की परेशानियां बढ़ती जाती हैं तो 2 अगस्त, मंगलवार की रात पौने दस बजे सतीश मिश्रा के कदम नए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के घर की ओर बढ़ जाते हैं, मिलकर जब वे बाहर आते हैं तो उनके चेहरे पर राहत की सांसें होती हैं और आने वाला वक्त इस राहत की पुष्टि भी कर देता है।

Comments Off on बसपा-कांग्रेस की खिचड़ी

Download
GossipGuru App
Now!!