19 दिसंबर को गडकरी का नंबर |
December 10 2009 |
सब सुचारू ढंग से चला और संसद का मौजूदा सत्र आगे नहीं खिसका तो संभवत: 19 दिसंबर को नितिन गडकरी बतौर नए भाजपाध्यक्ष पार्टी की कमान संभाल लेंगे, राजनाथ सिंह ने भी स्वयं को मानसिक तौर पर तैयार कर लिया है कि उन्हें अपनी अध्यक्षीय कुर्सी छोड़ यूपी की खाक छाननी है। पर अगर संसद का मौजूदा सत्र दो दिन आगे खिसका तो गडकरी की अध्यक्षीय कुर्सी भी दो-चार दिन आगे खिसक सकती है। और तो और अब तो अनंत कुमार ने भी मान लिया है कि गडकरी का अध्यक्ष बनना अवश्यंभावी है। संघ का यह फैसला अटल है, सो उन्होंने भी हथियार डाल दिए हैं और उन्होंने भी, जो अब तलक अंखियों से गोली मार रहे थे। |
Feedback |