हिसार में जार-जार कांग्रेस |
October 11 2011 |
यह कांग्रेस के लिए अन्ना-इफेक्ट का आगाज है, हिसार उप चुनाव इस मामले का पहला चश्मदीद बनता नजर आ रहा है। हिसार उप चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी जयप्रकाश को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है, यहां तक कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार उप चुनाव को अपनी मूंछों का सवाल बना लिया है फिर भी यहां कांग्रेस की हालत पतली है। और कांग्रेसी उम्मीदवार खिसककर तीसरे पायदान पर आ गया है। अपने पिता के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर तो फिलवक्त कुलदीप विश्नोई ही सबसे आगे दिख रहे हैं, उन्हें ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र अजय चौटाला से टक्कर मिल रही है। |
Feedback |