हजकां-भाजपा साथ-साथ |
August 07 2011 |
हरियाणा के वरिष्ठ नेता भजनलाल की निधन से रिक्त हुई हिसार लोकसभा सीट के लिए उप चुनाव होने हैं। इस उप चुनाव में हरियाणा में एक नए सियासी समीकरण का उदय हो सकता है, भाजपा और हजकां (भजन पुत्र कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस) पहली बार साथ आ सकते हैं, नहीं तो भाजपा ने हरियाणा में पिछले विधानसभा का चुनाव चौटाला की पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। तब कुलदीप ने काफी कोशिश की थी कि वे अपनी पार्टी का भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन कर सके पर तब बात नहीं बनी थी, हिसार उप चुनाव में स्व. भजनलाल की पत्नी जस्मां देवी हजकां-भाजपा की संयुक्त उम्मीदवार हो सकती हैं। |
Feedback |