सोनिया की पसंद हैं शिंदे |
July 09 2012 |
अब तो यह राज राज भी न रहा कि देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए दस जनपथ की च्वॉइस सुशील कुमार शिंदे हैं न कि हामिद अंसारी। आदर्श घोटाले में जिस प्रकार शिंदे को क्लीनचिट मिल गई है उससे एक बात साफ हो गई है कि उनके सियासी सफर का एक नया आगाज होने वाला है। खुदा-ना-खास्ते अगर शिंदे उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में पिछड़ भी जाते हैं तो बहुत मुमकिन है कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हो जाएं। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के कामकाज से दस जनपथ इतना खुश नहीं है। जो उनसे खुश हैं मसलन स्वयं प्रधानमंत्री, तो डा. मनमोहन सिंह की आज भी दिली इच्छा पृथ्वीराज को अपनी कैबिनेट में रखने की है। |
Feedback |