| सुषमा-जेतली में सुलह |
|
February 27 2011 |
|
जब से भाजपा के वृध्द लौहपुरुष अडवानी गुरर्ुमूत्ति, राम जेठमलानी, बलबीर पुंज और सुब्रह्मण्यम स्वामी के कॉकस से घिर गए हैं, अडवानी स्कूल के दो चिरंतन विरोधियों सुषमा स्वराज और अरुण जेतली ने अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर आपस में हाथ मिला लिए हैं। दोस्ती का नया-नया आगाज है, चुनांचे इसकी धमक भी गजब की है, जब ये दोनों नेतागण बुधवार को जेपीसी गठन के मुद्दे पर प्रणबदा से मिलने पहुंचे तो प्रतिपक्ष लोकसभा, और नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा का इससे बेहतर तालमेल कभी देखा न गया था। एक अडवानी कोटरी को छोड़ दें तो, संघ और पूरी पार्टी ने भी दोस्ती की इस नई इबारत पर जैसे अपनी रजामंदी की मुहर लगा दी हो। |
| Feedback |