सीट बदलने की ताक में

July 08 2013


भाजपा के कई दिग्गज नेता आने वाले आम चुनाव में अपनी संसदीय सीट बदलने का इरादा रखते हैं, मसलन अडवानी गांधी नगर के बजाए भोपाल से लड़ना चाहते थे, पर वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी यह सीट छोड़ने को राजी नहीं हुए। सो, भाजपा की एक प्रमुख नेता सुषमा स्वराज वरिष्ठ अडवानी के लिए अपनी विदिशा की सीट छोड़ने को राजी हो गई हैं। पर अडवानी की मुश्किल यह है कि विदिशा में सेक्स स्कैंडल में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी का अच्छा असर है, यह दांव कहीं उनके लिए उल्टा ना पड़ जाए। सो, अडवानी ने दिल्ली पर भी अपनी नारें टिका रखी हैं। सुषमा स्वराज इस दफे हरियाणा के फरीदाबाद या फिर नई दिल्ली से चुनाव लड़ सकती हैं। मेनका गांधी वापिस अपनी पुरानी सीट पीलीभीत लौटना चाहती हैं। वरूण गांधी अपने पिता के संसदीय क्षेत्र रह चुके सुल्तानपुर के सुल्तान बनना चाहते हैं, शाहनवाा हुसैन भागलपुर के बजाए अररिया आना चाहते हैं। राजनाथ सिंह की नार गााियाबाद से हटकर लखनऊ और गौतमबुध्द नगर पर टिकी हैं। नरेंद्र मोदी भी इस दफे का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनकी नारें यूपी की लखनऊ, बनारस, इलाहाबाद व कानपुर में से किसी सीट पर हो सकती है। वे गुजरात के मेहसांणा से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!