सीएम से भी पॉवरफुल कौन?

July 29 2013


1990 बैच की एक आइएएस अफसर अनिता सिंह की अखिलेश राज में सबसे ज्यादा तूती बोलती है, वह भी इस कदर कि वह मुख्यमंत्री को भी अपने फैसले बदलने को मजबूर कर देती हैं। जैसे इसी मार्च में अखिेलेश ने अपने एक चहेते अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना प्रमुख सचिव बनाने के लिए फरमान जारी किया, पर मैडम अनिता सिंह अड़ गईं नतीजन 24 घंटे के अंदर-अंदर सीएम को अपना आदेश वापिस लेना पड़ा। अनिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की सबसे करीबी और भरोसेमंद अफसरों में शुमार होती हैं। वह यूपी सचिवालय के पंचम तल के उसी कमरे में बैठा करती हैं, जिसमें कभी मायावती के बेहद लाडले शशांक शेखर सिंह बैठा करते थे। मैडम सिंह से मिलने के लिए अखिलेश के मंत्रियों को दो-दो घंटे तक इंतजार करना होता है, हालांकि मैडम के पास आधिकारिक रूप से प्रशासनिक सुधार, आवास व नागर विमानन जैसे विभाग हैं, पर अघोषित रूप से सीएम के तमाम महत्तवपूर्ण फाइलों पर उनकी सहमति लेनी जरूरी है, क्योंकि उनके मार्फत ही मुलायम अखिलेश की सरकार के बेहद महत्त्वपूर्ण फैसलों में शामिल रहते हैं, यह बात अब यूपी सरकार में शामिल हर कोई जान गया है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!