शीला अंबिका में नहीं गिला |
November 01 2009 |
आज से कोई पच्चीस वर्ष पूर्व श्रीमती इंदिरा गांधी के अभ्युदय काल में ही कांग्रेसी राजनीति को बेतरह प्रभावित करने वाली दो महिला नेत्रियों ने अपनी राजनैतिक पारी का लगभग साथ-साथ आगाज किया, वह हैं केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी और दिल्ली की धुरंधर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित। पर एक अजीब इत्तफाक रहा कि इन दोनों महिला नेत्रियों में कभी आपस में नहीं बनी। पर इंदिरा जी की 25वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के तौर पर आयोजित करने के लिए जो कमेटी बनी उसमें सोनी और शीला दोनों को ही काफी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। एक और मैडम गांधी यानी सोनिया ने इन दोनों महिला नेत्रियों को साफ ताकीद दी है कि दोनों मिल-जुलकर काम करें, क्या अब दोनों नेत्रियों के दिल और मन मिल सकते हैं पर ये दोनों ही नेत्रियां वक्त की नजाकत को भली-भांति समझती हैं और यह भी समझती हैं कि सोनिया ने इन दोनों पर लगातार नजर रखी हुई है। |
Feedback |