वृंदा की कांग्रेसी वंदना |
October 05 2009 |
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात के कांग्रेसी कनेक्शन का अब बकायदा खुलासा होने लगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास का कार्यकाल अब बस खत्म होने वाला है और वृंदा की नजर इस अहम कुर्सी पर है। इससे पहले वृंदा ने कोशिश की थी कि कांग्रेस के सहयोग से उन्हें लोकसभा का स्पीकर बना दिया जाए, पर कांग्रेस ने वृंदा की इस मंशा को किंचित गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि अब कई अहम कांग्रेसी नेत्रियों की नजर महिला आयोग की अध्यक्षीय कुर्सी पर टिकी है बावजूद इसके आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष गिरिजा व्यास और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ अपने आपसी मतभेदों को भुला कर इन प्रयासों में जुटी हैं कि कैसे करात का कार्य सफलतापूर्वक निष्पादन हो सके। यानी उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष कैसे बनाया जाए। |
Feedback |